Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गॉड तुस्सी ग्रेट हो: दो साल बाद प्रियंका चोपड़ा का दिल लगा 'भारत' में

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Wed, 18 Apr 2018 12:07 PM (IST)

    उन्होंने महेश मथाई की फिल्म सल्यूट के लिए रूचि दिखाई थी क्योंकि तब उसमें आमिर खान काम कर रहे थे। आमिर पीछे हटे तो प्रियंका का भी इंटरेस्ट ख़त्म हो गया।

    गॉड तुस्सी ग्रेट हो: दो साल बाद प्रियंका चोपड़ा का दिल लगा 'भारत' में

    मुंबई। अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको के तीन सीजन और तीन फिल्मों में काम करने के कारण बॉलीवुड से करीब दो साल से दूर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने की आख़िर बॉलीवुड में वापसी हो ही गई। वो सलमान खान की फिल्म भारत में काम करेंगी l 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका और फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने इसकी पुष्टि कर दी है। मेकर्स के मुताबिक प्रियंका इस रोल के लिए परफेक्ट हैं। अली, भारत के निर्माता अतुल अग्निहोत्री के साथ हाल ही में प्रियंका को नैरेशन देने न्यूयॉर्क गए थे। प्रियंका को स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने तुरंत हां कर दी। फिल्म भारत एक मेच्योर लव स्टोरी है और कहा जा रहा है कि प्रियंका का रोल इस फिल्म में बेहद अहम् होगा।

    ख़बर है कि प्रियंका चोपड़ा का हिंदी फिल्मों में काम करने का 'सूखा ' सलमान खान के जरिये खत्म हो गया  है।  सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर अगले साल ईद में फिल्म भारत लेकर आने वाले हैं।  प्रियंका  अमेरिका लौट गईं और कहा जा रहा है कि इस बार वो हिंदी फिल्म साइन करने का मन बना कर आई  क्योंकि क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग ख़त्म हो गई है। जानकारी के मुताबिक वो फिल्म भारत का हिस्सा है। प्रियंका चोपड़ा पहले भी बॉलीवुड वापसी के लिए सही फिल्म ढूंढ रही थीं। भंसाली की साहिर लुधियानवी के बायोपिक के लिए उनकी बात नहीं बनी थी तब उन्होंने महेश मथाई की फिल्म सल्यूट के लिए रूचि दिखाई थी क्योंकि तब उसमें आमिर खान काम कर रहे थे। आमिर पीछे हटे तो प्रियंका का भी इंटरेस्ट ख़त्म हो गया।

    प्रियंका और सलमान ने अब तक मुझसे शादी करोगे , सलाम-ए-इश्क़ और गॉड तुस्सी ग्रेट हो में साथ काम किया है। अली के साथ उनकी 'गुंडे' भी हिट रही है। भारत, अब उनके स्टैण्डर्ड के हिसाब से भी बेहतर फिल्म होगी। 'भारत', कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर ' का भारतीय संस्करण है।

    यह भी पढ़ें: Box Office: अजय देवगन ने सोमवार को भी मार दी मजबूत Raid

    comedy show banner
    comedy show banner