Move to Jagran APP

...तो क्या शादी के बाद प्रियंका-निक की पहली तस्वीर की इतनी होगी कीमत

खबरों की मानें तो निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने उनके शादी के एल्बम को अभी से बेच दिया है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:08 AM (IST)
...तो क्या शादी के बाद प्रियंका-निक की पहली तस्वीर की इतनी होगी कीमत
...तो क्या शादी के बाद प्रियंका-निक की पहली तस्वीर की इतनी होगी कीमत

आर. कुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बॉलीवुड और हॉलीवुड के ऐसे कपल बन गए हैं कि जिनकी शादी को लेकर सभी जगह उत्साह बना हुआ है। दोनों इस समय उनकी बैचलर पार्टी मना रहे हैं।

loksabha election banner

गौरतलब है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। अब खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की जो तस्वीरें होंगी उसके 2.5 मिलियन डॉलर में बिकने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। जोकि भारत की मुद्रा के अनुसार 18 करोड रुपए के आस पास बैठती है। खबरों की मानें तो दोनों 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में शादी करने वाले हैं जिसकी तैयारियां भी जोरों शोरों से शुरू हो गई हैं।

खबरों की मानें तो निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने उनके शादी के एल्बम को अभी से बेच दिया है। इसे कई अंतरराष्ट्रीय मैग्जीन्स ने खरीदने की इच्छा दिखाई थी । यहां तक भी कहा जा रहा है कि एक मैगजीन ने इन फोटो के लिए ढाई मिलियन डॉलर रूपये ऑफर किए हैं। गौरतलब है कि यह फोटो फिर उस मैगजीन में ही सबसे पहले दिखाई देंगे। गौरतलब है कि हॉलीवुड में इस प्रकार का ट्रेंड रहा है कि वहां के सेलिब्रिटी शादी के फोटो वहां की प्रसिद्ध मैगजीन को बेच देते हैं जिनसे मैगजीन को मोटा मुनाफा तो होता ही है। साथ में इन कलाकारों की पैसे शादी में लगे पैसे भी रिकवर हो जाते हैं।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी बॉय निक जोनास अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। तैयारियां जोरों पर हैं और इस बीच दोनों को शादी का लाइसेंस भी मिल गया है। दरअसल अमेरिकी क़ानून के मुताबिक दोनों देशों में वहां के लोगों को शादी के लिए लाइसेंस की जरुरत होती है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों दोनों ब्रेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस गए और लाइसेंस के लिए जरुरी दस्तावेज के साथ प्रक्रिया पूरी की। उन्हें लाइसेंस मिल गया है। बताया जा रहा है कि वो इस लाइसेंस के साथ भारत आयेंगे और फिर यहां शादी के प्रमाणपत्र के साथ जब अमेरिका जाएंगे तो वहां उसे सब्मिट करेंगे ताकि दोनों देशों में शादी को कानूनी मान्यता मिले।

यह भी पढ़ें: प्रियंका- निक की शादी: देसी गर्ल के बाद अब विदेशी मुंडा ही निकला बैचलर पार्टी मनाने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.