सिंगल नहीं रहीं मौनी रॉय, मिलिए उनके डायरेक्टर 'Boy-Friend' से
मौनी अयान के साथ अपनी हर तस्वीर के कैप्शन में लिखती हैं - Boy-Friend
मुंबई। बीता साल 2018 में बॉलीवुड के कई कपल्स ने अपने रिश्तों को सबके सामने स्वीकार और शादी भी कर ली और बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2019 भी इसी उम्मीद से भरा हुआ है। इन दिनों बॉलीवुड में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, फरहान अखतर और शिबानी दांडेकर और दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ जैसे कई कपल्स मौजूद हैं जो अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधे हुए हैं और इसी लिस्ट में शायद जल्द ही एक्ट्रेस मौनी रॉय और डायरेक्टर अयान मुखर्जी का नाम भी जुड़ने वाला है।
जी हां, बी-टाउन में मौनी रॉय और अयान मुखर्जी के रिश्तों की खुशबू ज़ोरों से फ़ैल रही हैं और इसके हिंट्स भी खुद मौनी ही दे रही है। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से मौनी अपने सोशल अकाउंट पर अयान के साथ अपनी बहुत सारे तस्वीरें शेयर कर रही हैं और उनके कैप्शन में 'Boy-Friend' शब्द ज़रूर होता है। हाल ही में उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी नज़दीकियां और भी साफ़ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मौनी ने यह भी लिखा है कि वो उन्हें बहुत मिस कर रही हैं और उन्हें अयान से बात करना बहुत पसंद है।
यह भी पढ़ें: 'भारत' छोड़ चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने किसके कहने पर भारत में की शादी, नाम जानकर दंग रह जाएंगे!
यह तस्वीर इन्टरनेट पर वायरल हो रही है लोगों ने इन्हें अब कपल मान भी लिया है। हालांकि, मौनी और अयान ने अब तक इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन मौनी का इन्स्टाग्राम अयान के साथ बेहद प्यारी तस्वीरों से भरा हुआ है। काश अयान भी सोशल मीडिया पर होते, तो शायद ये ख़बरें ज्यादा क्लियर होतीं। वैसे, मौनी के शेयर की गई तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने अक्सर अयान को अपना Boy-Friend बताया है तो यह भी हो सकता है कि अयान मौनी के सिर्फ दोस्त हों जो एक लड़का भी है।
बता दें कि मौनी ने पिछले साल ही अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म 'गोल्ड' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और इस साल दिसंबर में वो अयान की डायरेक्ट हुई फ़िल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी होंगे। ऐसा अंदाज़ा लगाना ग़लत नहीं होगा कि इनके बीच नज़दीकियां इसी फ़िल्म की मेकिंग के दौरान बढ़ीं हैं। अयान मौनी के साथ दुर्गा पूजा, इवेंट्स और पार्टीज़ भी नज़र आने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: इस लड़के ने की दिव्यांका त्रिपाठी से Flirting की हद पार, भड़क उठे अदनान सामी और फिर...
इन सभीं के अलावा मौनी जॉन अब्राहम के साथ फ़िल्म "रोमियो अकबर वाल्टर'' में भी दिखाई देंगी।
Missed his face ; not anymore ❤️ #BabyBaby #BestBoy-friend 🕺💃🏻