जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर के रुमर्ड अफेयर का हुआ अंत, इस कारण अलग होने का लिया फैसला!
Janhvi Kapoor And Ishaan Khatter Rumored Couple Have Parted Ways जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर के बीच का रिश्ता अब खत्म हो गया है।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की आजकल अपने एक्स-बॉयफ्रेंड अक्षत राजन के साथ समय बिताते हुए देखा जा रहा था, रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ईशान खट्टर दोनों की बढ़ती नजदीकियों से आहत थे। अब एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल में छपी रिपोर्ट के अनुसार धड़क के कलाकार जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर के बीच ब्रेकअप हो गया हैंl दोनों के बीच अफेयर की खबरें थींl दोनों ने प्रोफेशनल कारणों से अलग होने का निर्णय लिया हैंl
ऐसा लगता है जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर के बीच का रिश्ता अब खत्म हो गया है। कुछ दिनों पहले जान्हवी कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा थाl इसमें उन्हें उनके एक्स-बॉयफ्रेंड अक्षत रंजन के साथ घूमते देखा जा सकता है।
तब से एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल की रिपोर्ट में कहा गया था कि जान्हवी का अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ घूमना उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर को परेशान कर रही है। अब जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने अपने रिश्ते को प्रोफेशनल कारणों से खत्म कर लिया हैं। शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर धड़क की शूटिंग के बाद से अच्छे दोस्त थे और फिर उनके बीच अफेयर की भी खबरें आने लगी।
डेक्कन क्रॉनिकल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार एक साथ बाहर घूमने, परिवारों के साथ भोजन करने और बहुत यादें जमा करने के बाद अब जान्हवी ने प्रोफेशनल कारणों से ईशान खट्टर के साथ ब्रेकअप कर लिया है। रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया है कि चूंकि धड़क के सह-कलाकार दो महत्वाकांक्षी लोग हैं, जिन्हें प्यार के बजाय अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है, वे अब आखिरकार अलग हो गए हैं।
ऐसा लगता है कि जान्हवी को लेकर ईशान कुछ ज्यादा जुनूनी थे। धड़क के प्रचार के दौरान और फिल्म की रिलीज़ के बाद भी दोनों को एक साथ घूमते हुए देखा गया थाl हालांकि ईशान को घोस्ट स्टोरीज के प्रचार के दौरान भी देखा गया था, इसके चलते जाह्नवी को शर्मिंदा होना पड़ा था।