Move to Jagran APP

...तो क्या अनिल को भतीजे अर्जुन का मलाइका संग रिश्ता है मंजूर

गौरतलब है कि मलाइका और सलमान खान के भाई अरबाज खान का कुछ महीनों पहले तलाक हो गया थाl

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 04:54 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 10:26 AM (IST)
...तो क्या अनिल को भतीजे अर्जुन का मलाइका संग रिश्ता है मंजूर
...तो क्या अनिल को भतीजे अर्जुन का मलाइका संग रिश्ता है मंजूर

 मुंबईl फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैl दोनों अक्सर डिनर डेट से लेकर फिल्म देखने को लेकर कई पार्टियों में एक साथ जाते नजर आते हैंl इतना ही नहीं अब तो मलाइका, अर्जुन कपूर के घर और अर्जुन कपूर मलाइका के घर पर भी आते जाते दिखाई दे जाते हैंl

loksabha election banner

खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर ने उनके चाचा अनिल कपूर से उनके और मलाइका के रिश्ते के बारे में बात की और जिसे अनिल कपूर ने उनके 62 वें जन्मदिन के मौके पर मंजूरी भी दे दीl करीबी सूत्रों की मानें तो वह इसे इज़ाजत के तौर पर नहीं लेना चाहते थेl वह इसे एक्सेप्टेंस के तौर पर देखना चाहते थेl अर्जुन कपूर उनके चाचा अनिल कपूर के साथ बहुत अच्छा रिश्ता रखते हैं, जो कि उनके पिता बोनी से भी ज्यादा अच्छा हैl जिसके चलते उन्होंने अनिल कपूर से मलाइका अरोड़ा के बारे में बात की और बहुत ही गंभीरता से अपनी बात रखी l

कहा जा रहा है कि अनिल कपूर ने मलाइका को अब अनिल कपूर के परिवार का हिस्सा होने की बात मान ली हैl हालांकि अभी तक बोनी कपूर ने उनके इस रिश्ते को सहमति दी है कि यह बात सुनिश्चित नहीं की जा पा रही है क्योंकि बोनी कपूर सलमान खान के परिवार से बहुत अच्छा रिश्ता रखते हैंl जानकारी के मुताबिक अर्जुन कपूर ने चाचा अनिल कपूर से उनके पिता बोनी कपूर से बात करने का जिम्मा सौंपा हैl यह भी बात कही जा रही है कि नए वर्ष में यह दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर घोषणा कर सकते हैंl गौरतलब है कि मलाइका और सलमान खान के भाई अरबाज खान का कुछ महीनों पहले तलाक हो गया थाl

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: जानिये इस बार के ‘खिलाड़ियों’ को मिला है कितना माल, किसे कम, किसे ज़्यादा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.