विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kalki 2 में नजर आएंगी Alia Bhatt? प्रभास के इस रिप्लाई ने दिया बड़ा हिंट; फैंस बोले- पक्का है!

Published: Wed, 01 Jul 2026 02:22 PM (IST)

प्रभास ने आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दीं, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग YRF स्पाई फ़िल्म 'अल्फा' (Alpha) की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और मूवी में वो शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) के साथ कुछ शानदार स्टंट्स करती नजर आएंगी।

प्रभास ने दिया हिंट

ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म की तारीफ हो रही है और कई लोग इसकी रिलीज के इंतजार में पलकें बिछाए बैठे हैं। इस बीच एक चर्चा ये भी थी कि आलिया नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' (kalki 2898AD) के सीक्वल में नजर आ सकती हैं। हालांकि दोनों ही ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन फिल्म के लीड स्टार प्रभास ने अभी एक बड़ा हिंट दिया है।

Kalki (7)

यह भी पढ़ें- Alpha की रिलीज से पहले YRF का बड़ा दांव, Welcome To The Jungle की स्ट्रैटजी करेंगे फॉलो?

एक्टर ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

प्रभास ने अल्फा के ट्रेलर की तारीफ की है जिसके बाद से फैंस ये अंदाजा लगाने लगे कि क्या वाकई दोनों की बीच की ये दोस्ती अगली फिल्म में साथ देखने को मिलेगी? दरअसल प्रभास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 'अल्फा' का ट्रेलर शेयर किया। इसकी तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, "अल्फा का ट्रेलर शानदार और उम्मीद जगाने वाला लग रहा है... 3 जुलाई के लिए आलिया, YRF और पूरी टीम को शुभकामनाएं।"

आलिया ने इस स्टोरी को री-शेयर करते हुए लिखा, "बहुत-बहुत धन्यवाद।" कई इंटरव्यू में प्रभास कह चुके हैं कि वह कभी दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहेंगे। उन्होंने 'कॉफी विद करण' के रैपिड-फायर राउंड के दौरान आलिया को दीपिका से 'बेहतर एक्ट्रेस' भी बताया था।

फैंस ने लगा लिया अंदाजा

जब से प्रभास ने 'अल्फा' का ट्रेलर शेयर करके उसकी तारीफ की है, तब से फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद यह इस बात की पुष्टि है कि वे साथ काम कर रहे हैं। X पर एक फैन ने लिखा, "Prabhas ने Alpha का ट्रेलर शेयर किया और शुभकामनाएं दीं। यह इस बात की पुष्टि है कि आलिया Kalki2 का हिस्सा हैं।" आलिया के जवाब को लेकर एक और फैन ने अंदाजा लगाते हुए लिखा कि आलिया का सूरज वाला इमोजी शायद इस बात का जिक्र है कि वो कल्कि 2898 एडी यूनिवर्स की कर्ण हो सकती हैं।" एक उत्साहित फैन ने लिखा, "अल्फा की प्रभास वाली स्टोरी... पक्का हो गया दोस्तों... कल्कि 2 में आलिया भट्ट नजर आएंगी।"

बता दें कि प्रोजेक्ट से दीपिका के हटने के बाद, सीक्वल में उनकी जगह लेने के लिए कई एक्टर्स के नामों पर अटकलें लगाई जा रही थीं। इसमें साई पल्लवी का नाम सबसे आगे चल रहा है।

यह भी पढ़ें- खुल गई Alpha की एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी आलिया की स्पाई थ्रिलर