इरफ़ान खान ने विदेश से शेयर की अपनी तस्वीर और लिखा No feeling is final
फिल्म अभिनेता इरफ़ान खान अपनी दुर्लभ बीमारी 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' के इलाज के लिए लंदन गए हैं।
मुंबई। अलग तरह की आवाज और आंखों से संवाद अदायगी का हुनर रखने वाले अभिनेता इरफ़ान खान एक बड़ी बीमारी से ग्रस्त हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले इस बीमारी के बारे में बताया था कि, उन्हें न्यूरो एंड्रोक्राइन ट्यूमर नामक दुर्लभ बीमारी है जिसके लिए वो विदेश पहुंच चुके हैं। हाल ही में इरफ़ान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी परछाई दिखाई दे रही है।
दरअसल, इरफ़ान खान ने अपने अॉफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। यह फोटो इरफ़ान की परछाई की है। इसके साथ इरफान ने एक मार्मिक कविता अंग्रेजी में शेयर है।
यह भी पढ़ें: ट्यूमर के ट्रीटमेंट के लिए इरफ़ान लंदन रवाना
आपको बता दें कि, फिल्म अभिनेता इरफ़ान खान अपनी दुर्लभ बीमारी 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' के इलाज के लिए रविवार को लंदन रवाना हो गए थे। खबर है कि यहां कुछ महीने रह कर वे ट्रीटमेंट लेंगे। इरफ़ान के करीबी सूत्रों ने बताया है कि वो अमेरिका नहीं गए हैं। दरअसल लंदन में एक भारतीय मूल के डॉक्टर हैं, जो न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर पर गहन रिसर्च कर चुके हैं और वो ही इरफ़ान का पूरा इलाज करेंगे। सूत्रों ने ये भी बताया है कि उस डॉक्टर ने इरफ़ान के केस को स्टडी किया और उनके परिवार वालों को इस बात के लिए आश्वस्त भी किया है कि फिलहाल अभिनेता की जान को कोई ख़तरा नहीं है। इरफ़ान का मर्ज़ ठीक होने लायक है और इसी कारण उनके परिवार ने लंदन जाने का फैसला किया। जानकारी के मुताबिक इरफ़ान वहां कुछ महीनों तक रह कर पूरा इलाज करवाएंगे। इस बारे में अभी तक इरफ़ान के परिवार से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।