अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान फैंस संग इरफ़ान ख़ान की मस्ती, देखें वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता Irrfan Khan इरफ़ान ख़ान इन दिनों उदयपुर में अपनी सुपरहिट फिल्म Hindi Medium हिंदी मीडियम की सीक्वल अंग्रेजी मीडियम Angrezi Medium..
मुंबई। दुर्लभ कैंसर जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी से जंग जीतने के बाद बॉलीवुड अभिनेता Irrfan Khan इरफ़ान ख़ान अब एक बार फिर से काम पर लौट आये हैं। इरफ़ान इन दिनों उदयपुर में अपनी सुपरहिट फिल्म Hindi Medium हिंदी मीडियम की सीक्वल अंग्रेजी मीडियम Angrezi Medium की शूटिंग कर रहे हैं।
इस बीच इरफ़ान ख़ान की शूटिंग की कई फोटोज समाने आ चुकी हैं। और इरफ़ान के फैंस अपने चहेते अभिनेता को देखकर बेहद खुश हैं! इन सबके बीच अब अंग्रेजी मीडियम के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इरफ़ान ख़ान फैंस के बीच में हैं और फोटोज क्लिक करवा रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तमाम फैंस इस दौरान बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं। साथ ही इरफ़ान ख़ान भी मस्ती के मूड में दिखे! कई महीनों के बाद इरफान अपने पुराने रंग में नज़र आ रहे हैं। आप भी देखें यह वीडियो-
यह भी पढ़ें: चंकी पांडे की पार्टी में फिर साथ दिखे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, ये सेलेब्स भी पहुंचे, देखें तस्वीरें
@irrfank with fans in udaipur .shooting #AngreziMedium pic.twitter.com/5LgYD9Yj2M— parag Chhapekar (@paragchhapekar) April 11, 2019
गौरतलब है कि फ़िल्म में इरफ़ान के कैरेक्टर का नाम मिस्टर चंपकजी है। फ़िल्म में Radhika Mdan राधिका मदान, इरफ़ान ख़ान की बेटी का रोल निभा रही हैं। जबकि ख़बर है कि kareena Kapoor Khan करीना कपूर ख़ान उनकी वाइफ का रोल निभा सकती हैं! दिनेश विजान Dinesh Vijan मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं और होमी अदजानिया इसे डायरेक्ट कर रहे हैं।