विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेडिंग कार्ड तैयार करती नजर आईं Aamir Khan की बेटी आइरा, फातिमा सना शेख की भी दिखी एक झलक

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 04 Jun 2023 05:34 PM (IST)

Ira Khan आइरा खान काफी पॉपुलर स्टार किड हैं। फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ उनके रिलेशन अक्सर चर्चा में ...और पढ़ें

File Photo of Ira Khan and Fatima Sana Sheikh
File Photo of Ira Khan and Fatima Sana Sheikh

HighLights

  1. आमिर खान की बेटी आइरा ने शेयर की मई डायरीज से कुछ तस्वीरें
  2. उन्होंने मंगेतर नुपुर शिखरे सहित कई लोगों की फोटो को शेयर किया है
  3. एक फोटो में फातिमा सना शेख और किरण राव की झलक भी देखने को मिली

नई दिल्ली, जेएनएन। मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान से ज्यादा इन दिनों उनकी बेटी आइरा (Ira Khan) चर्चा में हैं। आइरा ने जब से ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के प्रपोजल की स्टोरी सबको बताई है, तब से फैंस इनके रिलेशन के बारे में और जानने के लिए एक्साइटेड हो उठे हैं। सगाई के बाद यह एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ गया है।

आइरा ने शेयर की ढेर सारी फोटो

आइरा लगातार अपने फैंस के साथ नुपुर और अपने रिलेशन से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपनी शादी के कार्ड पर नाम लिखती हुई नजर आ रही हैं।

इसके साथ उनकी एक तस्वीर फातिमा सना शेख और किरण राव के साथ भी वायरल हो रही है।

किरण आइरा के गाल पर किस करती नजर आ रहीं हैं।

कार्ड पर नाम लिखती नजर आईं आइरा

आइरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 2023 के महीने में ली गई कुछ शानदार तस्वीरों की एक सीरीज को शेयर किया है। इन तस्वीरों में से अधिकतर में आइरा और नुपुर ही नजर आ रहे हैं, लेकिन कुछ फोटोज इनकी लवी-डवी इमेज से हटकर भी है। एक फोटो में बड़ा विग पहने फातिमा सना शेख नजर आ रही हैं, तो दूसरी में आइरा शांति से कार्ड पर नाम लिखती नजर आ रहीं हैं।

गौरतलब है कि नुपुर शिखरे और आइरा खान की सगाई 18 नवंबर, 2022 को हुई थी। वह दोनों पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आइरा ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर खबर दी थी कि उन्होंने नुपुर का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया हैंडल पर अपने खास पलों की झलकियां पोस्ट करते रहते हैं।

सगाई की पार्टी के लिए आइरा ने रेड कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना था, जबकि नुपुर काले रंग के टक्सीडो में हैंडसम लग रहे थे। आइरा की मां रीना और उनकी सौतेली मां किरण राव, आमिर की मां जीनत हुसैन के साथ पार्टी में शामिल हुई थीं। सगाई की इस पार्टी में आमिर ने अपने लुक को सिंपल और ट्रेडिशनल रखा था। वह कुर्ता पयजामा पहने बेटी की सगाई पार्टी में शामिल हुए थे।