IPL 2020: मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं अनुष्का शर्मा, पति विराट का बल्ला चला तो ऐसे दिया फ्लाइंग किस
IPL 2020 शनिवार को आरसीबी और सीएसके के बीच मैच खेला गया और यह मैच देखने विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी पहुंची थीं। इस दौरान दर्शकों को रोमांटिक पल भी देखने को मिला जिसके अब काफी वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL 2020) का ये सीजन दुबई में आयोजित हो रहा है। दुबई के ग्राउंड्स में छक्के, चौकों की बारिश हो रही है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ और आरसीबी (RCB) बनाम सीएसके (CSK) के मैच में विराट कोहली का बल्ला चला। इस मैच में विराट कोहली की 90 रन की शानदार पारी के साथ साथ दर्शक एक क्यूट मूमेंट के गवाह भी बने।
दरअसल, आरसीबी का ये मैच देखने विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी पहुंची थीं। मैच में अनुष्का ने विराट के लिए चीयर किया और एक विराट कोहली की शानदार पारी पर उन्हें फ्लाइंग किस देती भी नज़र आईं। खास बात ये है कि विराट कोहली ने भी अपने अंदाज में इसे कबूल किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अनुष्का शर्मा पैवेलियन से विराट के लिए चीयर कर रही हैं और उन्हें फ्लाइंग किस करती हैं।
What a moment.!!
Virat Kohli & Anushka Sharma ❤️!! #CSKvsRCB pic.twitter.com/FjUYurAZzS— 𝐜𝐦𝐩𝐮𝐧𝐤 𝐑𝐜𝐛 ᴹᵃˢᵗᵉʳ (@itz_AnishvJ) October 11, 2020
No one talking about @AnushkaSharma today??#PlayBold @RCBTweets pic.twitter.com/pzaGeN2GSP— shadda_k (@K_Sbetter) October 10, 2020
अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और अलग अलग कैप्शन के साथ विराट-अनुष्का के लव के बारे में बता रहे हैं। बता दें कि अभी अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और वो बेबी बंप के साथ विराट को चीयर करती नज़र आईं। इस दौरान ब्लैक ड्रेस में दिखाई दी अनुष्का स्माइल करती नज़र आ रही थीं और जैसे ही कैमरे पर दिखाया गया, उसके बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गए।
Anushka Sharma Celebrated RCB's victory looked that his happiness. Clap for Virat Kohli and RCB team's performance.!! @imVkohli @AnushkaSharma❤️ #RCBvsCSK pic.twitter.com/VhpwGfuwE1— CricketMAN2 (@man4_cricket) October 10, 2020
अनुष्का की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इसमें अनुष्का के फ्लाइंड किस और विराट कोहली के ब्लश करने का वीडियो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है और हर कोई इस कपल की तारीफ कर रहा है। बता दें कि अनुष्का भी विराट के साथ दुबई में ही हैं और दुबई से भी उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। विराट और अनुष्का ने हाल ही में प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी और अपनी तस्वीरें शेयर की थीं।