नई दिल्ली, जेएनएन। 21 जून को विश्वभर में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के बाद साल 2014 से की गई थीं। इस साल 7वीं बार इस दिन को मनाया जा रहा है। योग दिवस का खास मकसद लोगों को योग के प्रति जागरुक बनाकर उन्हें फिट रखना है। योग का क्रेज बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी काफी ज्यादा है। बॉलीवुड की बड़ी- बड़ी अभिनेत्रियां योग के माध्यम से खुद को फिट रखती हैं। आइये आपको भी बताते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स से उम्र को भी मात देती हैं। मलाइका ने खुद को योग के माध्यम से ही फिट बनाए रखा है। मलाइका अक्सर अपने सोशल मीडिया के माध्यम से भी योग को प्रमोट करती हैं। मलाइका कई बार योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपना 46वां जन्मदिन मनाया है। लेकिन शिल्पा शेट्टी की उम्र मानो एक पड़ाव पर आकर थम सी गई हो। ये सबकुछ भी योग की मदद से ही संभव हो पाया है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित पाया गया था। लेकिन शिल्पा शेट्टी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जिसकी वजह भी योग ही बताई गई थी।
View this post on Instagram
करीना कपूर खान
बॉलीवुड की बेबो यानी कि करीना कपूर खान भी अपनी उम्र के 40वें पड़ाव पर पहुंच गई हैं। लेकिन करीना अपने लुक्स से आज भी यंग एक्ट्रेसेस को मात देती हैंय़ करीना कपूर भी नियमित रूप से योग करती हैं। उन्हें देख आज भी कोई नहीं कह सकता कि उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया है।
View this post on Instagram
सुष्मिता सेन
अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी योग की मदद से ही खुद को फिट बनाए रखती हैं। सुष्मिता ने करीब 10 साल पहले बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था लेकिन 10 साल बाद जब उन्होंने कमबैक किया तो उनमें कोई अंतर ही नजर नही आया। ऐसा लग रहा था मानो सुष्मिता की उम्र 10 साल पहले ही रुक गई हो और उनके दोबारा डेब्यू का इंतजार कर रही हो।
View this post on Instagram
बिपाशा बासु
अभिनेत्री बिपाशा बासु भी योग की मदद से खुद को फिट बनाए रखती हैं। बिपाशा अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों को भी योग के लिए प्रेरित करती नजर आती हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर को भी योग के लिए प्रेरित किया है। अब दोनों अक्सर साथ में योग करते नजर आते हैं।
View this post on Instagram
a