Move to Jagran APP

विराट कोहली ने पहली बार शेयर की अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका की तस्वीर, लिखा यह भावुक संदेश

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली 11 जनवरी को बेटी के माता-पिता बने थे। विराट ने सोशल मीडिया के ज़रिए ख़ुशख़बरी अपने फैंस के साथ साझा की थी। एक फरवरी को जन्म के 21 दिन बाद अनुष्का ने बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया में साझा की थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 12:00 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 09:34 PM (IST)
विराट कोहली ने पहली बार शेयर की अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका की तस्वीर, लिखा यह भावुक संदेश
Virat Kohli with Anushka Sharma. Photo- Instagram/Virat Kohli

नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस ख़ास दिन के लिए महिलाओं को बधाइयां दी जा रही हैं। ऐसे में क्रिकेटर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का और बेटी वमिका की फोटो पोस्ट करके एक इमोशनल संदेश लिखकर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। 

loksabha election banner

विराट ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें अनुष्का वमिका को गोदी में लेकर उनके साथ खेलती दिख रही हैं। तस्वीर के साथ विराट ने लिखा- किसी बच्चे को जन्म देते हुए देखना सिहराने वाला, अविश्वसनीय और ज़बरदस्त अनुभव है। इसे देखने के बाद, आप एक औरत की असली ताक़त और दिव्यता को समझते हैं और तब समझ में आता है कि ईश्वर ने उनके भीतर जीवन की रचना क्यों की है। यह इसलिए, क्योंकि वो पुरुष के मुकाबले कहीं अधिक ताक़तवर हैं। मेरे जीवन की सबसे उग्र, सबसे करुणामयी और मजबूत महिला और उसे तो बड़े होकर अपनी मां की तरह बनेगी, महिला दिवस की शुभकामनाएं। दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली 11 जनवरी को बेटी के माता-पिता बने थे। विराट ने सोशल मीडिया के ज़रिए ख़ुशख़बरी अपने फैंस के साथ साझा की थी। एक फरवरी को जन्म के 21 दिन बाद अनुष्का ने बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया में साझा की थी और नाम का खुलासा किया था। विराट-अनुष्का ने अपनी लाड़ली को वामिका (Vamika) नाम दिया था। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। विराट एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं जानते थे, इसलिए अनुष्का के साथ ऐड शूट करते वक्त वो बहुत नर्वस थे। तब अनुष्का ने माहौल हल्का करने के लिए जोक सुनाया और यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद दोनों को अक्सर साथ देखा जाने लगा। उस दौरान ये ख़बरें भी आईं कि अनुष्का और विराट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था। साल 2017 में दोनों ने इटली में शादी की थी। विराट-अनुष्का की शादी इसके सस्पेंस के लिए मीडिया में ख़ूब चर्चित रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.