इंडिया आ रही हैं बियोंसे, इस शादी में करेंगी धमाका
आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों परिवारों के भी चार दशक से गहरे संबंध हैं।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl आज से ठीक 1 महीने पहले जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और पिरामल ग्रुप के मालिक अजय पिरामल के बेटे आनंद पिरामल की सगाई इटली के लेक कोमो में बड़ी भव्यता के साथ हुआ था l जहां पर आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा मनीष मल्होत्रा सोनम कपूर जैसे बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे थे।
अब इस वर्ष दिसंबर में दोनों शादी करने वाले हैं, जिसे इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी शादी होने की बात कही जा रही है। सूत्र बताते हैं कि शादी और शादी के पहले की रस्में उदयपुर में निभाई जाएगी। कहा जा रहा है कि यह रस्में 8 और 9 दिसंबर को निभाई जाएंगीl जबकि शादी 10 दिसंबर को होगी। इस मौके पर एक खबर यह भी आई है कि ईशा और आनंद के संगीत पर अंतर्राष्ट्रीय गायिका बियोंसे परफॉर्म करने वाली हैं। सूत्र बताते हैं कि ईशा अंबानी अंतरराष्ट्रीय गायिका बियोंसे की बहुत बड़ी प्रशंसक है जिसके चलते पिता मुकेश अंबानी ने संगीत के दिन बियोंसे का कार्यक्रम रखने का तय किया। बियोंसे के परफॉर्म करने की बात को सुनकर ईशा अंबानी और आनंद पीरामल दोनों बहुत उत्साहित हैं।
कुछ बॉलीवुड के कलाकार भी इस मौके पर परफॉर्म करने वाले हैं। यह पहली बार होगा जब अंतरराष्ट्रीय गायिका बियोंसे किसी भारतीय शादी में परफॉर्म करने वाली हैl ईशा, आकाश अंबानी की जुड़वां बहन हैं । हाल ही में आकाश और श्लोका मेहता की भी सगाई हुई और इन दोनों की शादी भी दिसंबर में ही होगी। सूत्रों के मुताबिक आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों परिवारों के भी चार दशक से गहरे संबंध हैं।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के बाद अब क्या परिणीति की है शादी की बारी