विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

International Emmy Awards 2021: सुष्मिता सेन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और वीर दास पर टिकी आस, कौन लाएगा इंटरनेशनल अवॉर्ड

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Mon, 22 Nov 2021 08:27 PM (IST)

एमी अवॉर्ड्स 2021 में इस साल भारत से सुष्मिता सेन अपनी वेब सीरीज आर्या के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्म ...और पढ़ें

एमी अवॉर्ड्स 2021 में नॉमिनेट हुए भारतीय एक्टर्स, फोटो साभार: Instagram
एमी अवॉर्ड्स 2021 में नॉमिनेट हुए भारतीय एक्टर्स, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। International Emmy Awards 2021 का धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। इन अवॉर्ड्स का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। एमी अवॉर्ड्स 2021 में इस साल भारत से सुष्मिता सेन अपनी वेब सीरीज आर्या के लिए, नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्म 'सीरियस मैन' और स्टेंडअप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास भी नॉमिनेटेड हैं। जिसके चलते भारतीय दर्शकों के बीच भी अवॉर्ड्स को लेकर खासा उतसाह है। सभी की नजरें इस बात पर हैं कि ये अवॉर्ड इन तीनों में से कौन भारत के लिए ला पाएगा।

इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज ने 23 सितंबर को 2021 इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन्स की घोषणा की थी। इन नॉमिनेशंस में 11 कैटेगरीज में 44 नॉमिनेशंस दाखिल किए गए हैं। जिनमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वीर दास और सुष्मिता सेन भारत से नॉमिनेट किए गए हैं। इन नॉमिनेशंस को देख दर्शकों के मन में भी उम्मीद जाग गई है। भारतीय दर्शकों को भी इन तीनों से खासी उम्मीदें हैं। नॉमिनेशंस में अपना नाम पाकल खुश सुष्मिता सेन भी खासी खुश थीं।

यदि ये अवॉर्ड सुष्मिता सेन को मिलता है तो ये उनके लिए सालों बाद एक बड़ी जीत की तरह होने वाला है। सुष्मिता ने करीब 10 साल बाद 'आर्या' वेब सीरीज से दोबारा बिग स्क्रीन पर कदम रखा था। सुष्मिता का चार्म 10 साल बाद भी उसी तरह से बरकरार था। उनकी वेब सीरीज को खूब पसंद भी किया गया है। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन भी जल्दी ही रिलीज होने वाला है। हाल ही में इसका एक टीजर भी रिलीज किया गया है। जिसमें सुष्मिता का किरदर पहले के मुताबिक और भी ज्यादा मजबूत नजर आया।

वहीं इस साल के एमी अवॉर्ड्स के लिए एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'सीरियस मैन' के बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। नवाजुद्दीन के अलावा इस कैटेगरी में ब्रिटिश स्टार डेविड टेनेंट (डेस) के साथ-साथ इज़राइल के अभिनेता रॉय निक (नॉर्मली) और कोलंबिया के क्रिश्चियन टप्पन (एल रोबो डेल सिग्लो या द ग्रेट हीस्ट) भी हैं। एक्टर और स्टेंडअप कॉमेडियन वीर दास की कॉमेडी सीरीज वीर दास: फॉर इंडिया कॉमेडी सेगमेंट के लिए नॉमिनेट हुई है। सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित, 'सीरियस मैन' लेखक मनु जोसेफ के 2010 के इसी नाम के उपन्यास का रूपांतरण है।