Inside Pics: कंगना की बहन रंगोली ने हिमालय की हसीन वादियों में बनाया है घर, अंदर की तस्वीरें देखिए
Inside Pics of Rangolis Villa रंगोली ने इंस्टाग्राम पर घर के अंदर की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। ख़ास बात यह है कि रंगोली ने अपने घर का नाम रखने में ग्रीक शब्द का इस्तेमाल किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनोट की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने हिमालय की ख़ूबसूरत वादियों के बीच अपने सपनों का घर बनाया है। रंगोली अपने घर को लेकर काफ़ी इमोशनल हैं। उन्होंने अंदर की तस्वीरें अब सोशल मीडिया में साझा की हैं। साथ ही बताया है कि उनके घर के निर्माण और सजावट में सिर्फ़ भारतीय चीज़ों का इस्तेमाल किया गया है, ताकि आत्म-निर्भर भारत के कॉन्सेप्ट को बढ़ावा मिले।
रंगोली ने इंस्टाग्राम पर घर के अंदर की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। ख़ास बात यह है कि रंगोली ने अपने घर का नाम रखने में ग्रीक शब्द का इस्तेमाल किया है। रंगोली ने बताया- हमने अपने घर का नाम विला पेगेसस रखा है। यह एक ग्रीक शब्द है, जिसका मतलब होता है पंखों वाला अमर घोड़ा।
रंगोली ने घर का नाम उस बिल्डिंग से प्रेरित होकर लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने पति अजय के साथ शादीशुदा ज़िंदगी शुरू की थी। उसी घर में रंगोली प्रेग्नेंट हुई थीं। रंगोली ने आगे बताया कि घर की तस्वीरें शेयर कर रही हूं, मगर इसकी ख़ूबसूरती पूरी तरह इन तस्वीरों से बयां नहीं होती। यह घर नहीं आशीर्वाद है।
रंगोली ने एक एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो अपने पति अजय और बहन कंगना के साथ नज़र आ रही हैं। इस फोटो के साथ लिखे नोट में रंगोली ने कंगना का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही बताया कि कंगना ने घर बनाने के लिए सिर्फ़ स्थानीय चीज़ों को तवज्जो दी।
कंगना ने घर की साज-सज्जा के लिए सामान ऑनलाइन मंगाया। इनकी डिलीवरी हिमालय के इस छोटे से गांव में हो जाने पर रंगोली ने हैरानी भी ज़ाहिर की। उन्होंने लिखा कि भारतीय कंपनियां किसी विदेशी कंपनी से कम एफिशिएंट नहीं हैं। साथ ही सस्ती भी हैं। इस नोट के साथ रंगोली ने आत्मनिर्भर भारत हैशटैग भी लिखा।
रंगोली को ख़ूबसूरत घर के लिए बधाइयां दी जा रही हैं, वहीं कुछ लोग घर की और तस्वीरें पोस्ट करने के लिए कह रहे हैं। हाल ही में कंगना अपने मुंबई ऑफ़िस के लिए ख़बरों में रही थीं, जिस पर 48 करोड़ रुपये खर्च करने की ख़बरें आयी थीं।