India's Most Wanted Teaser देखकर Malaika Arora ने अर्जुन के पोस्ट पर किया ये कॉमेंट
Indias Most Wanted Teaser Release फिल्म का टीजर अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसपर मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ (Indias Most Wanted) का टीजर रिलीज हो चुका हैl ये फिल्म भारत के सबसे खूंखार आतंकवादी ओसामा को पकड़ने की कहानी पर आधारित हैl इस फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लीड रोल में नजर आएंगेl फिल्म में वो प्रभात का रोल निभा रहे हैं जो अकेले बिना हथियार के आंतकवादी को पकड़ने के लिए जाता है। फिल्म के टीजर की काफी तारीफ हो रही है।
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी टीजर शेयर किया है। जिस पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने कमेंट किया है। लेकिन इसी बीच अर्जुन की खास दोस्त मलाइका अरोड़ा ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट किया है। टीजर जारी होते ही मलाइका ने अर्जुन के पोस्ट पर कमेंट किया 'शानदार अर्जुन कपूर'। उनके अलावा रनवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, अभिषेक च्चन समेत कई और बॉलीवुड स्टार्स ने भी टीजर की तारीफ की है।
क्या है फिल्म की कहानी :
फिल्म का टीजर देखने से पता चलता है कि भारत में 2007 से 2013 के बीच हुए धमाकों के प्रमुख आरोपी को बिना किसी हथियार के पकड़ने की कहानी को इस फिल्म में दर्शाया जाएगाl इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया हैl ये फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित हैl फिल्म का ट्रेलर भारत में हुए बम धमाकों की बात करते हुए शुरू होता है। फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज होगीl ये रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस की सच्ची कहानी है।