Move to Jagran APP

Indian Air Force Day 2022: जाह्नवी कपूर से लेकर धर्मेंद्र तक, इन एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया पायलट का किरदार

Indian Air Force Day 2022 बॉलीवुड में भारतीय वायु सेना के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती काफी फिल्में बनाई गई हैं। तो भारतीय वायु सेना दिवस 2022 पर हम ऐसी कुछ फिल्में में पायटल की भूमिका निभाने वाले एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Fri, 07 Oct 2022 08:02 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 08:02 PM (IST)
Indian Air Force Day 2022: जाह्नवी कपूर से लेकर धर्मेंद्र तक, इन एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया पायलट का किरदार
Indian Air Force Day 2022: Jhanvi Kapoor, Gunjan Saxena

नई दिल्ली, जेएनएन। Indian Air Force Day 2022: देश में हर साल भारतीय वायु सेना दिवस 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस बार यह उत्सव इस लिए भी खास है क्योंकि इस साल भारतीय वायु सेना (IAF) की 90 वीं वर्षगांठ है। वायु सेना न केवल सीमा पार संघर्ष के समय में भारतीय हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करके राष्ट्र की रक्षा करते हैं बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव अभियान भी चलाती हैं।

loksabha election banner

बॉलीवुड में वायु सेना पर सैकड़ों फिल्में बनी हैं। इसमें से कुछ कहानियां पायलट की वीरता को दर्शाती हैं और तो कुछ फिल्मों को भारतीय वायु सेना के इर्द गिर्द बुना गया। तो आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों में लीड करिदार निभाने वाले एक्टर्स पर...

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (2020)

फिल्म गुंजन सक्सेना भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने लीड रोल प्ले किया है।  गुंजन 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान लड़ाकू विमान को युद्ध क्षेत्र में उड़ाने वाली पहली महिला थीं।

मौसम (2011)

इस रोमांटिक फिल्म की कहानी 1992 से 2002 तक एक दशक से अधिक समय तक की थी। शाहिद कपूर, पंजाब का एक लड़का, भारतीय वायु सेना में शामिल हो जाता है। मौसम में बाबरी मस्जिद के विध्वंस, बॉम्बे दंगों, 9/11 के हमलों और गोधरा के बाद के दंगों के आसपास की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को दिखाया गया है। शाहिद एयरफोर्स पायलट के रोल में काफी जम रहे थे।

विजेता (1982)

यह फिल्म भारतीय वायुसेना के पायलट के जीवन पर आधारित थी। इस में 80 के दशक के भारतीय वायुसेना के पास उपलब्ध लड़ाकू विमान दिखाए गए। साथ में फिल्म में कुछ ऐसे सीन थे जो दर्शकों की धड़कने तेज कर देते। फिल्म में शशि कपूर ने लीड रोल प्ले किया था।

हिंदुस्तान की कसम (1973)

भारत के महान फिल्म निर्माताओं में से एक चेतन आनंद की हिंदुस्तान की कसम को बॉलीवुड इतिहास की सर्वश्रेष्ठ युद्ध फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में राजकुमार ने पायलट की भूमिका निभाई थी।

ललकार (1972)

ललकार, रामानंद सागर की एक हिंदी उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म दो भाइयों पर थी। एक भाई मेजर राम कपूर (धर्मेंद्र) जो रॉयल इंडियन आर्मी में पायटल थे और दूसरे रॉयल इंडियन एयर फोर्स में विंग कमांडर राजन कपूर  (राजेंद्र कुमार)। यह दोनों एक ही हीरोइन से प्यार करते थे  लेकिन इससे पहले कि उनमें से कोई भी अपने प्यार का इजहार कर सके, उन्हें जापानी दुश्मनों के खिलाफ उनके गुप्त हवाई अड्डे को खत्म करने के लिए एक मिशन पर भेजा जाता है।

यह भी पढ़ें

Adipurush के विवाद के बीच फिल्म के डायरेक्टर ने अक्षय कुमार की 'रामसेतु' को लेकर कही ये बड़ी बात

Housefull 5 में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल और रितेश देशमुख आएंगे नजर, पढ़ें पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.