राजकपूर की फिल्म 'आवारा' को लेकर भारत-चीन के बीच हुआ ये समझौता
बॉलीवुड के शोमैन राजकपूर की क्लासिक फिल्म 'आवारा' को अब नाटक के रूप में ढालने की तैयारी हो रही है। 1951 में रिलीज हुई यह फिल्म चीन में काफी लोकप्रिय रही थी।
नई दिल्ली। राजकपूर की क्लासिक फिल्म 'आवारा' को अब नाटक के रूप में देखा जा सकेगा। इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। फिल्म के थियेटर वर्जन के लिए भारत और चीन के बीच समझौता हुआ है। बता दें कि वर्ष 1951 में रिलीज हुई यह फिल्म चीन में काफी लोकप्रिय रही थी।
फिल्म का टाइटल गाना 'आवारा हूं...' चीनी लोगों के बीच बहुत मशहूर हुआ था। इस फिल्म के जरिये राजकपूर को भी चीन में प्रसिद्धि मिली थी। फिल्म प्रशंसक उन्हें जानने लगे थे। अब चीन की युवा पीढ़ी को इससे रूबरू कराने की योजना बनाई गई है। दोनों देशों ने इसका थियेटर वर्जन बनाने की बात कही है। इसको लेकर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आइसीसीआर) और चीन शंघाई अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव (सीएसआइएएफ) ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
बॉलीवुड में वापसी के लिए रानी मुखर्जी कर रहींं कड़ी मेहनत
शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। इसके तहत भारत और चीन में वर्ष 2017 और 2018 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आइसीसीआर के महानिदेशक इन दिनों शंघाई में हैं।