Move to Jagran APP

रणवीर सिंह ने चार्ली चैपलिन को कुछ इस तरह दिया ट्रिब्यूट

रणवीर सिंह अपनी फिल्म गली बॉय को लेकर व्यस्त हैं। इसमें आलिया भट्ट भी हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 03 May 2018 06:41 PM (IST)Updated: Thu, 03 May 2018 06:41 PM (IST)
रणवीर सिंह ने चार्ली चैपलिन को कुछ इस तरह दिया ट्रिब्यूट
रणवीर सिंह ने चार्ली चैपलिन को कुछ इस तरह दिया ट्रिब्यूट

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl रणवीर सिंह का नाम जैसे ही सामने आता है तो सबसे पहले दिमाग में यही बात आती है कि हर बार को कुछ न कुछ अलग ही करते हैं। कभी अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर तो कभी अपने फैशन सेंस को लेकर। इस बार उन्होंने एक बार फिर कुछ नया किया है। हाल ही में रणवीर सिंह चार्ली चैपलिन बने हैं। 

loksabha election banner

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर उनकी चार ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की हैं। इसमें वे खुद चार्ली बने नजर आ रहे हैं। रणवीर ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इन फोटो के बारे में रणवीर सिंह ने लिखा है कि ‘असफलता महत्वपूर्ण होती हैl अपना मज़ाक बनाने के लिए आपको बहुत ही साहस की आवश्यकता होती है - चार्ली चैपलिनl साथ ही एक फोटो में वह चार्ली चैपलिन की प्रसिद्ध छड़ी पकड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: सोनम की शादी से पहले अर्जुन कपूर ने कही ये बात, देखिए वीडियो

रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म गली बॉय की शूटिंग में व्यस्त हैंl इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट की भी अहम भूमिका हैl अभी हाल ही में फिल्म पद्मावत रिलीज हुई थी, जिसमें वह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में नजर आए थेl फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती की भूमिका निभाई थीl फिल्म गली बॉय का निर्देशन जोया अख्तर ने किया हैl 

यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते 102 नॉट आउट, पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद

बता दें कि, साल 2018 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लिए यादगार रहने वाला है। जनवरी महीने ने दोनों को पद्मावत की सौगात दी, तो दिसंबर शादी का तोहफा दे सकता है। कहा जा रहा है कि शादी की तारीख लगभग पक्की हो गयी है, बस रणवीर और दीपिका की मुहर का इंतजार किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.