Move to Jagran APP

करीना कपूर खान ऐसे मनायेंगी तैमूर का पहला वाला हैप्पी बर्थ डे

तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 में हुआ था। इसके बाद से तैमूर लगातार मीडिया में छाये रहते हैं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर काफी ख़बरें आती रहती हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 28 Nov 2017 10:52 AM (IST)Updated: Tue, 28 Nov 2017 10:52 AM (IST)
करीना कपूर खान ऐसे मनायेंगी तैमूर का पहला वाला हैप्पी बर्थ डे
करीना कपूर खान ऐसे मनायेंगी तैमूर का पहला वाला हैप्पी बर्थ डे

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर जल्द ही एक साल के हो जायेंगे। उनकी सालगिरह की तैयारी जाहिर है करीना और सैफ के लिए बेहद खास होगी।

loksabha election banner

ऐसे में करीना ने एक बातचीत में स्वीकारा है कि हां, हम तैमूर की पहली बर्थ डे पार्टी को लेकर काफी उत्साहित हैं।चूंकि हमारे लिए निस्संदेह खास मौका होगा। लेकिन करीना ने कहा है कि तैमूर का यह पहला बर्थ डे परिवार के लोगों के साथ होगा। जी हां, बर्थ डे के दिन करीना छोटी सी पार्टी होस्ट करने वाली हैं, जिसमें उनके करीबी दोस्त रहेंगे और परिवार के लोग ही रहेंगे। तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कपूर इस पार्टी में जरूर शामिल होंगे। चूंकि इन दिनों तैमूर के साथ तुषार की खूब जमती है और दोनों ही साथ में काफी वक्त गुजारते नज़र आते हैं। ख़बर यह भी है कि करण जौहर के दोनों बच्चे रूही और यश भी इसमें शामिल होंगे। इनके अलावा परिवार से नाना रणधीर, नानी बबीता, दादी शर्मिला टैगौर, करिश्मा कपूर ,सोहा अली खान, कुणाल खेमू की बेटी नवमी भी शामिल होंगी। करीना इस बात से खु़श हैं कि तैमूर को उनके ग्रैंड पेरेंट्स का इतना प्यार मिलता है और वह सभी उनके जन्मदिन पर होंगे।इससे बड़ी खुशी और क्या होगी।

यह भी पढ़ें: नई मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने बताया कब लेगी बॉलीवुड में एंट्री

ख़बर यह भी है कि तैमूर की पार्टी क्रिसमस की थीम पर होगी, ऐसे में करीना अपनी प्यारी सहेलियों अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा को तो पार्टी का हिस्सा बनाएंगी ही। इस बार यह भी ख़बर है कि वीरे दी वेडिंग की स्टारकास्ट यानि सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी पार्टी में शामिल होने वाली हैं। बता दें कि तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 में हुआ था। इसके बाद से तैमूर लगातार मीडिया में छाये रहते हैं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर काफी ख़बरें आती रहती हैं। करीना ने हाल ही में वीरे दी वेडिंग की शूटिंग पूरी की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.