Move to Jagran APP

Varun Dhawan ने Varun Sharma के क्यों छुए पैर, कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें देखिए

Varun Dhawan हाल ही में मुंबई में स्पॉट किए गए। उनके साथ वरुण शर्मा भी मौजूद थे। जब दोनों मिले तो दोनों की तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 10:28 AM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 11:43 AM (IST)
Varun Dhawan ने Varun Sharma के क्यों छुए पैर, कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें देखिए
Varun Dhawan ने Varun Sharma के क्यों छुए पैर, कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें देखिए

नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने अपनी अभिनय से सबको प्रभावित किया है। उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं और यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोविंग भी खूब है। वरुण एक अच्छे कलाकार होने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी हैं। वे दूसरे कलाकरों का सम्मान करते हैं।  

loksabha election banner

दरअसल वरुण धवन मुंबई में एक्टर वरुण शर्मा से जब मिले तो दोनों की मुलाकात खास रही। और इस खास मुलाकात की तस्वीरें कैमरे में भी कैद हुईं। पहले यह तस्वीर देखिए - 

इस तस्वीर को देखकर आप चौंक सकते हैं क्योंकि इसमें वरुण धवन वरुण शर्मा के पैर छूने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। 

वरुण धवन आगे बढ़ते हैं लेकिन वरुण शर्मा उन्हें रोक देते हैं और दोनों हंसने लगते हैं। इन तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वरुण धवन नेक दिल इंसान हैं और दूसरे कलाकारों का वे बखूबी सम्मान करते हैं। 

इसके बाद वरुण धवन और वरुण शर्मा दोनों ने इस प्रकार फोटो खिंचवाई। 

दोनों अभिनेता गले मिले और एक दूसरे को सराहा। आपको बता दें कि वरुण धवन और वरुण शर्मा स्ट्रीट डांसर थ्री डी में नजर आएंगे। इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं जिसमें श्रद्धा कपूर की भी अहम भूमिका होगी। 

इससे पहले यह दोनों अभिनेता रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में साथ नजर आए थे। अगर बात करें वरुण शर्मा की तो फिल्म फुकरे से उनका किरदार चूचा काफी पॉपुलर हुआ था। उनकी कॉमेडी और एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। 

यह भी पढ़ें: Malaika Arora अपने पूरे परिवार संग आईं नजर, बेटे अरहान खान भी थे मौजूद, देखिए तस्वीरें

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.