Move to Jagran APP

Tik Tok Banned: फ़िल्म ना टीवी, टॉक टॉक ने बना दिया सुपर स्टार, इंस्टाग्राम पर भी जलवा कायम

Tik Tok Banned टिक टॉक की इसी लोकप्रियता ने इस ऐसे सामान्य लोगों को स्टार बना दिया जो फ़िल्म या टीवी इंडस्ट्री से नहीं हैं। अपने किसी हुनर के दम पर यह टिक टॉक के सितारे बन गये थे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 01:13 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 01:13 PM (IST)
Tik Tok Banned: फ़िल्म ना टीवी, टॉक टॉक ने बना दिया सुपर स्टार, इंस्टाग्राम पर भी जलवा कायम
Tik Tok Banned: फ़िल्म ना टीवी, टॉक टॉक ने बना दिया सुपर स्टार, इंस्टाग्राम पर भी जलवा कायम

नई दिल्ली, जेएनएन। चीन के साथ चल रहे तनाव के मद्देनज़र भारत सरकार ने देश में 59 चीनी एप्स को प्रतिबंधित कर दिया, जिनमें टिक टॉक भी शामिल है। पिछले कुछ वक़्त में इस शॉर्ट वीडियो मोबाइल एप ने देश की बड़ी आबादी के बीच अपनी जगह बना ली थी। महानगरों से लेकर छोटे गांव-कस्बों तक में टिक टॉक के यूज़र्स मिल जाएंगे। टिक टॉक की इसी लोकप्रियता ने इस ऐसे सामान्य लोगों को स्टार बना दिया, जो फ़िल्म या टीवी इंडस्ट्री से नहीं हैं। अपने किसी हुनर के दम पर यह टिक टॉक के सितारे बन गये थे। इंस्टाग्राम पर भी इनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हो गयी है। 

loksabha election banner

रियाज़ अली

टिक टॉक पर रियाज़ अली के  27 मिलियन फॉलोअर्स थे। अपने हेयरस्टाइल के लिए मशहूर रियाज़ का इंस्टाग्राम एकाउंट वेरीफाइड है और 8 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निशा गुरगैन

निशा गुगरैन टिक टॉक की चर्चित स्टार हैं। उनके 21.7 मिलियन फॉलोअर्स थे। वहीं इंस्टाग्राम पर निशा के फॉलोअर्स की संख्या 2 मिलियन से भी अधिक है। 

आरिशफा ख़ान

आरिशफा के टिक टॉक पर 20.7 मिलियन फॉलोअर्स थे। वहीं इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इंस्टा बायो के अनुसार आरिशफा एक्टिंग भी करती हैं। 

आवेज़ दरबार

आवेज़ दरबार के टिक टॉक पर 21.4 मिलियन थे, जबकि इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इंस्टा बायो के मुताबिक आवेज़ कोरियोग्राफर और डांसर हैं।

जन्नत ज़ुबैर

जन्नत ज़ुबैर रहमानी के चेहरे को आप में से कई लोग पहचानते होंगे। जन्नत टीवी विज्ञापनों में नज़र आती हैं। टिक टॉक की वो बड़ी सेलेब्रिटी हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या 20.3 मिलियन थे। वहीं इंस्टाग्राम पर जन्नत के 16 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

अवनीत कौर

अवनीत कौर भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। टीवी विज्ञापनों के साथ फ़िल्मों में भी वो नज़र आती रही हैं। टिक टॉक पर उन्हें 18.1 मिलियन लोग फॉलो करते थे, जबकि इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

गरिमा चौरसिया

गरिमा के टिकटॉक पर 17.5 मिलियन फॉलोअर्स थे, जबकि इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। गरिमा के बायो के हिसाब से इंफ्लूएंसर हैं। टीवी एक्टर रोहन मेहरा के साथ वो एक सिंगल गाने में भी नज़र आ चुकी हैं।

समीक्षा सूद

समीक्षा के टिक टॉक पर 16.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 2 मिलियन से अधिक है। 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🐱

A post shared by SAMEEKSHA SUD (@sameeksha.sud_) on

लकी डांसर

लकी डांसर का असली नाम अहान ख़ान है। टिक टॉक पर उनके 14.9 मिलियन फॉलोअर्स थे, जबकि इंस्टग्राम पर 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। लकी का इंस्टा एकाउंट वेरीफाइड नहीं है। लकी के बायो के हिसाब के वो कोरियोग्राफर और मॉडल हैं।

मंजुल खट्टर 

मंजुल के टिक टॉक पर 13 मिलियन फॉलोअर्स थे, जबकि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 2 मिलियन से अधिक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.