London में Taimur मां Kareena Kapoor Khan के सामने कुछ इस प्रकार कर रहे हैं मस्ती, देखिए तस्वीरें
Kareena Kapoor के बेटे Taimur Ali Khan की तस्वीरें अक्सर वायरल होती है। कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनकी क्यूटनेस को भी देखा जा सकता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के गलियारों में जहां एक ओर सितारों की फिल्मों की चर्चा रहती है वहीं उनके बच्चों की भी खूब खबरें और तस्वीरें सामने आती हैं। इस फेहरिस्त में एक नाम तैमूर अली खान का भी है। क्योंकि तैमूर की तस्वीरें और सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। हाल ही में तैमूर की कुछ नई तस्वीरें लंदन से आई हैं जिसमें वे मां करीना कपूर के साथ हैं।
लेटेस्ट तस्वीरों में तैमूर अली खान को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि तैमूर को उनकी मां करीना कपूर निहार रही हैं। कुछ दिनों से करीना कपूर खान अपने परिवार संग लंदन में हैं।
इन तस्वीरों के देखकर लग रहा है की तैमूर फनटाइम को काफी एंजॉय कर रहे हैं। आपको बता दें कि करीना अपने परिवार संग लंदन में हैं। हाल ही में सोहा अली खान ने भी कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
सोहा और उनकी बेटी इनाया की इस तस्वीर को आप देखकर कहेंगे सो क्यूट।
A day at the farm #willowsactivityfarm #timandinni #timandinniandkai @priankasingha #londondiaries
सोहा ने पूरे परिवार की तस्वीर को भी साझा किया था। तैमूर और उनकी बहन इनाया साथ में हैं और साथ खेलते हैं। सोहा की इस तस्वीर में दोनों को साथ में देखा जा सकता है।
Hanging at the farm with #timandinni #willowsactivityfarm #londondiaries
लंदन में फिलहाल पूरा परिवार एंजॉय कर रहा है। हाल ही में करीना कपूर खान ने डांस इंडिया डांस की शूटिंग खत्म की थी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप