Taimur And Inaaya Pics : क्यूट तैमूर और प्यारी इनाया ने मारी झूले पर पेंग, देखें तस्वीरें
तैमूर अली खान और इनाया नौमी खेमू बॉलीवुड के सबसे फेवरेट स्टार किड में से एक हैं। वे फोटोग्राफर के भी चहेते हैं क्योंकि इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पसंद की जाती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। तैमूर अली खान और इनाया नौमी खेमू बॉलीवुड के सबसे फेवरेट स्टार किड में से एक हैं। वे फोटोग्राफर के भी चहेते हैं क्योंकि इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। जब भी दोनों बच्चे घर से बाहर आते हैं, इनकी प्यारी हरकतें लोगों का दिल चुरा लेती हैं। तैमूर और इनाया अक्सर अपने पैरेंट्स और नैनी के साथ घूमते-फिरते नजर आते हैं। सोहा अली खान ने फिर एक बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी इनाया और भतीजे तैमूर की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों बच्चे झूला झूलते नजर आ रहे हैं।
दोनों बच्चे ले रहे मजे
तैमूर अली खान ब्लू पैंट और ग्रे टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं इनाया पिंक रंग की ड्रेम में एकदम प्यारी सी प्रिसेस लग रही हैं। दोनों बच्चे झूले का पूरा मजा ले रहे हैं। सारा अली खान ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, अप अप एंड अवे। आज ही कुछ घंटे पहले कुणाल खेमू ने भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसमें कुणाल अपनी पत्नी सोहा अली खान, करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ पटौदी पैलेस के बाहर नजर आ रहे हैं। कुणाल की पोस्ट का कैप्शन है, कोल्ड ब्लू एंड रॉयल ब्लू। आपको बता दें कि करीना कपूर खान, सैफ अली खान, सार अली खान और कुणाल खेमू इन दिनों शर्मिला टैगोर पटौदी का जन्मदिन मनाने के लिए पटौदी पैलेस में आए हुए हैं।
करीना कपूर और सैफ अली खान की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान तानाजी-द अनसंग वरियर, जवानी दीवानी और भूत पुलिस में नजर आने वाले हैं। वहीं करीना कपूर इरफान खान स्टारर अंग्रेजी मीडियम, करण जौहर की फिल्म तख्त और अक्षय कुमार स्टारर गुड न्यूज में दिखेंगी।