Move to Jagran APP

Sonam Kapoor Flies Off to London: कोरोना महामारी के बीच सोनम कपूर ने लंदन के लिए भरी उड़ान, कही ये बात

Sonam Kapoor Flies Off to London सोनम कपूर ने अपने जन्मदिन पर आनंद आहूजा के साथ एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया था।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 02:22 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 03:04 PM (IST)
Sonam Kapoor Flies Off to London: कोरोना महामारी के बीच सोनम कपूर ने लंदन के लिए भरी उड़ान, कही ये बात
Sonam Kapoor Flies Off to London: कोरोना महामारी के बीच सोनम कपूर ने लंदन के लिए भरी उड़ान, कही ये बात

नई दिल्ली, जेएनएनl सोनम कपूर लंदन वापस पहुंच गईं हैंl सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुई हैं। सोनम ने अपनी जर्नी की झलकियां शेयर की हैंl मार्च में लॉकडाउन लगाए जाने से ठीक पहले सोनम कपूर लंदन से दिल्ली पहुंची थीं, अब वह फिर से लंदन रवाना हो गई हैं। सोनम हमेशा सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को अपडेट रखती हैं और अक्सर अपने जीवन की झलकियां शेयर करती हैं। सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ 9 जून को जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले मुंबई पहुंची थी और तब से यहीं रह रही थी। एक महीने से अधिक समय के बाद सोनम और आनंद लंदन वापस चले गए है और उन्होंने लंदन की अपनी यात्रा से तस्वीरें शेयर कीं हैं।

loksabha election banner

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सोनम ने लिखा कि वे लंदन वापस आने के लिए उत्साहित है। शहर के एक सीन को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'लंदन, मैं वापिस आ गई हूं... कितना खूबसूरत।' सोनम ने खुद की कुछ सेल्फी भी शेयर की, इसमें आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं। वे दोनों को फेस मास्क पहने देखा जा सकता है। सोनम खूबसूरत लग रही है, इसमें उन्होंने सुंदर झुमके भी पहने हुए हैं।

 

View this post on Instagram

I love this selfie 🤩🔥🔥 - - #SonamKapoor #SonamKapoorAhuja #AnandAhuja #سونام_كابور_اهوجا #سونام_كابور #اناند_اهوجا

A post shared by 𝐒𝐀𝐑𝐀 🕊💙 (@sonamkapoor_arabiic) on

इस बीच सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह लंदन पहुंचने के बाद क्या खरीद रही है। उन्होंने लिखा, 'मुझे अकाई के कटोरे बहुत पसंद हैं और मैं लंदन आने के बाद से खरीद रही हूं। यह खाने में सबसे स्वादिष्ट चीजों में से एक है और यह एक विज्ञापन नहीं हैl' एक अन्य पोस्ट में उन्होंने पूछा कि क्या प्रशंसक एक कटोरा लेना चाहेंगे। 

कुछ हफ्ते पहले सोनम ने आनंद आहूजा के साथ अपने जन्मदिन पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया था।

 

View this post on Instagram

The Beauty Lies Behind That Mask 😉😘 #sonamkapoor #sonamkapoorahuja

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@fc_sonam) on

सोनम ने लिखा था, 'दुनिया का सबसे अच्छा पति, मुझे वह सब कुछ देता है जिसकी मुझे वास्तव में आवश्यकता होती है। वह मेरे जन्मदिन पर मेरे लिए आशीर्वाद है। लव यू @anandahuja पहले दिन से मैंने आपको गले लगाया।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.