Move to Jagran APP

Rajiv Kapoor Last Rites: रणधीर कपूर ने किया छोटे भाई का अंतिम संस्कार, रणबीर कपूर ने अंकल को दिया कंधा

तमाम सेलेब्रिटीज़ राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए चैम्बूर स्थित उनके घर पहुंचे इनमें शाह रुख़ ख़ान भी शामिल थे। परिवार के सदस्यों में रणबीर कपूर करीना कपूर ख़ान करिश्मा कपूर बबीता रणधीर कपूर नीतू सिंह आलिया भट्ट तारा सुतारिया वहां मौजूद रहे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 07:46 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 07:53 AM (IST)
Rajiv Kapoor Last Rites: रणधीर कपूर ने किया छोटे भाई का अंतिम संस्कार, रणबीर कपूर ने अंकल को दिया कंधा
Rajiv Kapoor died on tuesday. Photo- Yogen Shah

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। राजीव 58 साल के थे। राजीव के निधन से कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी। सोशल मीडिया में राजीव को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, तमाम सेलेब्रिटीज़ उनके अंतिम दर्शन के लिए चैम्बूर स्थित उनके घर पहुंचे, इनमें शाह रुख़ ख़ान भी शामिल थे। परिवार के सदस्यों में रणबीर कपूर, करीना कपूर ख़ान, करिश्मा कपूर, बबीता, रणधीर कपूर, नीतू सिंह, आलिया भट्ट, तारा सुतारिया वहां मौजूद रहे। 

loksabha election banner

शाम को राजीव की अंतिम यात्रा निकाली गयी। फोटोग्राफर वीरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर अंतिम यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें रणबीर कपूर और अरमान जैन को अपने अंकल को कंधा देते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजीव का अंतिम संस्कार उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने किया। पिछले साल अप्रैल में ऋषि कपूर का निधन हो गया था। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राजीव के निधन की सूचना नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा की थी। रणधीर कपूर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में बताया था कि राजीव का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। उन्हें अस्पताल ले गये। चिकित्सकों ने काफ़ी कोशिश की, मगर बचा नहीं सके। राजीव के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस के ज़रिए घर लाया गया। 

Photo- Yogen Shah

राजीव कपूर, राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। उन्होंने 1983 में एक जान हैं हम फ़िल्म से डेब्यू किया था, मगर 1985 में आयी राम तेरी गंगा मैली से उन्हें बड़ी पहचान मिली, जिसका निर्माण और निर्देशन राज कपूर ने किया था। राम तेरी गंगा मैली से मंदाकिनी ने भी अपनी एक्टिंग की पारी शुरू की थी।

Photo- Yogen Shah

राम तेरी गंगा मैली एक लव स्टोरी है, जिसमें सामाजिक भेदभाव जैसे विषय को भी रेखांकित किया गया। इस फ़िल्म का संगीत काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। राजीव ने अपने करियर में अधिक फ़िल्में नहीं की। बतौर एक्टर उनको अधिक सफलता नहीं मिली। 1996 में उन्होंने प्रेमग्रंथ फ़िल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू किया, जिसमें ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल निभाये थे।

यह भी पढे़ं: Rajiv Kapoor Death: ऋषि के बाद राजीव कपूर का जाना कपूर परिवार के लिए बड़ा सदमा, एक दशक में इतने सदस्य खो चुकी है कपूर फैमिली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.