Move to Jagran APP

Rajiv Kapoor Death: ऋषि के बाद राजीव कपूर का जाना कपूर परिवार के लिए बड़ा सदमा, एक दशक में इतने सदस्य खो चुकी है कपूर फैमिली

राज कपूर परिवार के लिए राजीव का जाना इसलिए भी अधिक कष्टदायी है क्योंकि पिछले साल परिवार ने दो सदस्यों ऋषि कपूर और रितु नंदा को खोया था। पिछले एक दशक में कपूर परिवार के कई सदस्य अलविदा कह चुके हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 05:16 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 07:06 PM (IST)
Rajiv Kapoor Death: ऋषि के बाद राजीव कपूर का जाना कपूर परिवार के लिए बड़ा सदमा, एक दशक में इतने सदस्य खो चुकी है कपूर फैमिली
ऋषि कपूर और राजीव कपूर। फोटो- मिड-डे

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा में कपूर परिवार का योगदान काफ़ी अहम रहा है। इस परिवार ने कई दशकों तक फ़िल्मों के ज़रिए इंडस्ट्री को मजबूत किया। 9 फरवरी को कपूर परिवार ने अपने एक और सदस्य को खो दिया। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर यह दुनिया छोड़कर चले गये। राजीव अकेले रह रहे थे। 2001 में उनकी शादी आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से हुई थी, मगर दो साल बाद ही तलाक़ हो गया था।

loksabha election banner

इस दुखद समाचार से फ़िल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा। ऋषि कपूर और राजीव कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार की तीसरी पीढ़ी में अब सबसे बड़े सदस्य रणधीर कपूर और बहन रीमा जैन ही हैं। राज कपूर परिवार के लिए राजीव का जाना इसलिए भी अधिक कष्टदायी है, क्योंकि पिछले साल परिवार ने दो सदस्यों ऋषि कपूर और रितु नंदा को खोया था। पिछले एक दशक में कपूर परिवार के कई सदस्य अलविदा कह चुके हैं।

ऋषि कपूर

67 साल के ऋषि कपूर का निधन 2020 में 30 अप्रैल को सुबह पौने नौ बजे हुआ था। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के एचएन रिलांयस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार को ही शाम 4 बजे मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके बेटे रणबीर कपूर, पत्नी नीतू सिंह, आलिया भट्ट, बहन रीमा जैन, दोनों भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर समेत परिवार और करीबियों को मिलाकर 24 लोग मौजूद रहे। लॉकडाउन की वजह से अंतिम यात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिल सकी। एम्बुलेंस को ही फूलों से सजाकर उनका पार्थिव शरीर शवदाह गृह तक पहुंचाया गया। बेटी रिद्धिमा भी अंतिम दर्शन नहीं कर सकीं।

रितु नंदा

2020 में ही 14 जनवरी को राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा 71 साल की उम्र में यह दुनिया छोड़कर चली गयीं। रितु का निधन भी कैंसर की वजह से हुआ था। रितु, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की सास हैं। मुंबई मिरर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋषि इतने प्रोफेशनल थे कि अगले ही दिन शूटिंग के लिए पहुंच गये। रितु नंदा की शादी उद्योगपति राजन नंदा से हुई थी।

कृष्णा राज कपूर

साल 2018 में राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया था। कृष्णा की उम्र 87 साल थी। राज कपूर के जाने के बाद कृष्णा ही परिवार की मुखिया थीं। उनका निधन परिवार के लिए बड़ा सदमा था। 

शशि कपूर

2017 में 4 दिसम्बर को पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे और राज कपूर भाई शशि कपूर का निधन हो गया था। शशि ना सिर्फ़ बेहतरीन एक्टर, बल्कि निर्माता और थिएटर पर्सनैलिटी थे। शशि काफ़ी वक़्त से बीमार चल रहे थे। शशि कपूर ने अपने करियर में कई यादगार फ़िल्में बनायीं।

शम्मी कपूर

2011 में 14 अगस्त को पृथ्वीराज कपूर के छोटे बेटे और राज कपूर के भाई शम्मी कपूर का निधन हुआ था। अपने ज़माने के स्टाइलिश एक्टर शम्मी कपूर आख़िरी बार रणबीर कपूर की फ़िल्म रॉकस्टार में दिखायी दिये थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.