Rajiv Kapoor Death: एक्टर को आखिरी बार अलविदा कहने पहुंचे रणबीर कपूर, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर समेत ये स्टार्स, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को गुज़रे हुए अभी एक साल भी नहीं बीता कि आज उनके छोटे भाई और बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर निधन हो गया है। 58 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से राजीव इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को गुज़रे हुए अभी एक साल भी नहीं बीता कि आज उनके छोटे भाई और बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर निधन हो गया है। 58 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से राजीव इस दुनिया को छोड़कर चले गए। मंगलवार को जैसे ही राजीव को हार्ट अटैक आया तो उनके बड़े भाई रणधीर कपूर तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गये, मगर डॉक्टर्स ने राजीव को मृत घोषित कर दिया।
राजीव के इस तरह अचानक चले जाने से हर कोई शॉक्ड है। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए राजीव कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनसे जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं। वहीं राजीव कपूर के घर सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। राजीव के घर से लगातार कुछ फोटोज और वीडियोज़ सामने आ रहे हैं जिनमें सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने जाते हुए नज़र रहे हैं। रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ राजीव कपूर के घर पहुंचे हैं। तो वहीं संजय कपूर, चंकी पांडे, महीप कपूर, आदर जैन, तारा सुतारिया, रजीव के बड़े भाई रणधीर कपूर, करीना कपूर की भी तस्वीरें सामने आई हैं।
सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स राजीव को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजीव की भाभी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो लगाकर लिखा- RIP। नीतू की इस पोस्ट पर नेहा धूपिया समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज कपूर परिवार के साथ नज़दीकी संबंध रखने वाली लीजेंडरी गायिका लता मंगेशकर ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए लिखा- मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हो गया। सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। यही मेरी प्रार्थना है।
इनके अलावा संजय दत्त, सोफी चौधरी, सनी देओल, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर ने भी राजीव कपूर को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें कि राजीव कपूर, राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। उन्होंने 1985 में राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसका निर्माण और निर्देशन राज कपूर ने किया था। यूं तो राजीव का करिय बॉलीवुड में कुछ खास लंबा नहीं रहा, लेकिन सिर्फ यही फिल्म उनके करियर की सबसे सफल फिल्म रही।
Mujhe abhi pata chala ki Raj Kapoor sahab ke chote bete, guni abhineta Rajiv Kapoor ka aaj swargwas hua. Sunke mujhe bahut dukh hua.Ishwar unki aatma ko shanti pradan kare yehi meri prarthana.— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) February 9, 2021