Priyanka Chopra की अपनी खूबसूरत जेठानियों Sophie Turner और Danielle पर क्या है राय? देखें तस्वीरें
Priyanka Chopra पर एक पाकिस्तानी महिला ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध भड़काने का भी हाल ही में आरोप भी लगाया थाl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के अपनी जेठानियों सोफी टर्नर (Sophie Turner) और डेनियल (Danielle) के साथ बहुत ही मधुर संबंध हैंl हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा से उनकी जेठानियों सोफी और डेनियल के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने उन दोनों की जमकर सराहना कीl
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि दोनों बहुत खूबसूरत है और दोनों की खूबसूरती की अगर बात की जाए तो जहां एक ओर सोफी का चेहरा फ्रेश लगता है और डेनियल की टैन त्वचा उन्हें बहुत भाती हैंl
प्रियंका ने आगे यह भी कहा कि दोनों बहुत खूबसूरत लडकियां हैंl प्रियंका चोपड़ा ने दोनों की सराहना करते हुए कहा कि इन दोनों की कंपनी में उनका निखार भी और बढ़ जाता हैंl तीनों को अक्सर अपने पतियों के साथ टूर पर साथ जाते हुए और उन्हें चीयर करते हुए पाया जाता हैंl
The #jsisters for life #alenajonas #valentinajonas @sophiet @daniellejonas
प्रियंका चोपड़ा को इसके अलावा इन दोनों के साथ अक्सर पार्टी करते हुए भी पाया जाता हैंl प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर और फिल्म अभिनेत्री जायरा वसीम की अहम भूमिका हैंl इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया हैंl यह फिल्म जल्द रिलीज होनेवाली हैंl
यह भी पढ़ें: Aamir Khan की बेटी Ira Khan नहीं, खूबसूरत Niece Zayn Marie Khan कर सकती है बॉलीवुड में पहले डेब्यू
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक विवाद में भी पड़ गई थीl एक पाकिस्तानी महिला ने उनपर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध भड़काने का भी आरोप लगाया थाl इसपर प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि वह देशभक्त हैl प्रियंका चोपड़ा ने जब से पति निक जोनास के साथ शादी की हैंl तब से विदेशों में उनकी लोकप्रियता बढ़ी हैंl
फोटो क्रेडिट - प्रियंका चोपड़ा instagram