Priyanka Chopra Dress Price: निक जोनस के साथ वाइट ड्रेस में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, जानें- कितनी है कीमत
Priyanka Chopra Dress Price प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फोटोज सामने आई है जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने एक ड्रेस पहन रखी है जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस कई मौकों पर एक साथ दिखाई देते हैं और अपने क्लोज बॉन्डिंग की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। एक बार कपल सुर्खियों में हैं और इस बार भी प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह बेहद खुबसूरत लग रही हैं। इस बार दोनों स्टार्स भारत में नहीं, बल्कि लॉस एंजलेस में दिखाई दिए।
दोनों एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले लॉस एंजलेस की गलियों में दिखाई दिए। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा बेहद खुबसूरत लग रही थीं और उन्होंने वाइट प्रिंटेड पहन रखी थीं, जो अब उनके सुर्खियों में आने की वजह बन गई है। दरअसल, इस ड्रेस की कीमत की वजह से लोग इस ड्रेस और प्रियंका चोपड़ा की चर्चा कर रहे हैं।
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने वर्साचे की बोरोक्को रोडिओ प्रिंट स्लीवलेस ड्रेस पहन रखी थी और उसके ऊपर ब्लैक कलर का ब्लेजर कैरी किया हुआ था। साथ में निक जोनस फॉर्मल लुक में हैंडसम लग रहे थे। आपको ये ड्रेस बहुत अच्छी लग रही होगी, लेकिन इसकी कीमत चौंका देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रिंयका चोपड़ा ने जो ड्रेस पहन रखी है, उसकी कीमत 1450 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1 लाख रुपये है।
इससे पहले प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस एक साथ गोल्डन अवॉर्ड्स में दिखे थे। जहां प्रिंयका चोपड़ा का निक जोनस को किस करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रिंयका चोपड़ा पहले किस और उसके बाद लिपस्टिक का निशान हटाती हुई नजर आ रही थीं।