Priyanka Chopra Jonas जेठानी Sophie Turner के साथ स्विमिंग कॉस्टयूम में आई नजर, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
Priyanka Chopra Jonas और Nick Jonas को जब भी समय मिलता हैl वह अपने परिवार के साथ घूमने निकल पड़ते हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) अपनी जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) के साथ स्विमिंग पूल के किनारे रिलैक्स मूड में नजर आईl इस मौके पर दोनों ने स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहन रखा थाl दोनों बहुत ही ग्लैमरस लग रही थीl
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को जब भी समय मिलता हैl वह अपने परिवार के साथ घूमने निकल पड़ते हैंl
हाल ही में दोनों को मियामी के बीच पर अपने दोस्तों के साथ प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के अवसर पर मस्ती करते हुए देखा थाl अब जेठानी सोफी टर्नर और अपने कुत्तों के साथ वह स्विमसूट में नजर आई हैंl प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके पर मरून रंग का स्विम सूट पहन रखा हैl वही सोफी टर्नर ने ग्रीन रंग का स्विम सूट पहन रखा हैl
हाल ही में सोफी टर्नर और जो जोनास ने शानदार अंदाज में दोबारा शादी की थीl हाल ही में उन्होंने अपना प्यारा कुत्ता भी खो दिया हैl जिसके लिए उन्होंने हाथ पर टैटू भी बनवाया थाl
प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका हैंl प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनास के साथ जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी की थीl
यह भी पढ़ें: Sunil Grover को Birthday पर Salman Khan और Shah Rukh Khan की आई याद, Bharat से जुड़ा है मामला
इस शादी में बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी भाग लिया थाl प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास उनसे उम्र में छोटे हैंl इसे लेकर मीडिया में खूब खबरें भी बनी थीl हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने इन सभी को नजरंदाज कर निक से शादी कर ली थीl
फोटो क्रेडिट : jsistersnews instagram
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप