Mother's Day 2020: जान्हवी कपूर ने स्वर्गीय मां श्रीदेवी को किया याद, शेयर की बचपन की तस्वीर
Mothers Day 2020 जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के साथ एक तस्वीर शेयर की हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी आज मदर्स डे पर अपनी मां का आभार व्यक्त किया हैंl उन्होंने अपनी मां के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की हैंl बॉलीवुड की नवोदित एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी मां स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी को मदर्स डे पर उनकी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की हैं और उनके प्रति आभार व्यक्त किया हैं।
श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के चलते जान्हवी और उनकी छोटी बहन ख़ुशी को हमेशा मां की याद आती हैं। दोनों अक्सर अपनी मां के साथ की अपनी प्यारी यादों की अनदेखी तस्वीरों के साथ शेयर करती हैl आज भी जान्हवी ने ऐसा ही किया हैं। जान्हवी कपूर ने एक तस्वीर शेयर की हैंl इसमें उन्हें अपनी मां की गोदी में खुशी से हंसते हुए देखा जा सकता हैं।
उन्होंने गुलाबी रंग के कपड़े पहने हैंl बचपन में वह एक गोल-मटोल बच्ची थींl तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने एक लाल और काले रंग की हुडी पहन रही हैं और उनके बाल खुले खुले हैंl वह खुशी से बेटी जान्हवी के साथ बात कर रही हैंl इस स्टार मां-बेटी की जोड़ी की यह फोटो सभी का दिल जीत रहा हैl उनके सभी फैंस ने इस फोटो की जमकर सराहना की हैंl
जान्हवी ने इस तस्वीर को सिर्फ लाल दिल वाले इमोजी के साथ पोस्ट किया हैं। जान्हवी अक्सर अपनी मां को याद करते हुए खास मौकों पर फोटो शेयर करती हैंl इस प्रकार उनके प्रशंसकों की भी आंखें नम हो जाती हैं। वर्तमान में जान्हवी अपने परिवार के साथ सेल्फ-आइसोलेशन में हैl इस समय पिता बोनी कपूर और छोटी बहन ख़ुशी कपूर उनके साथ समय बिता रहे हैं। पेशेवर मोर्चे पर जान्हवी के पास गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल है जो जल्द ही स्क्रीन पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह तख्त, रूहीअफज़ा और दोस्ताना 2 में भी नजर आएंगी। जान्हवी कपूर का जिम लुक भी खूब वायरल होता हैंl