Move to Jagran APP

Kartik Aaryan महाराष्ट्र लॉकडाउन को लेकर हुए कन्फ्यूज़, राधिका मदान ने कर ली लॉकडाउन 2 की तैयारी

कार्तिक उन सेलेब्स में शामिल हैं जो दूसरी लहर के बीच कोरोना वायरस का शिकार हुए। हालांकि कार्तिक अब नेगेटिव हो चुके हैं। कोविड-19 पॉज़िटिव होने से पहले कार्तिक अनीस बज़्मी की फ़िल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग कर रहे थे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 03:43 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 08:13 PM (IST)
Kartik Aaryan महाराष्ट्र लॉकडाउन को लेकर हुए कन्फ्यूज़, राधिका मदान ने कर ली लॉकडाउन 2 की तैयारी
Kartik Aaryan and Radhika Madan. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ रहा है। दूसरी लहर से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र हुआ है। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने भी लॉकडाउन के संकेत दिये हैं, जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के बीच अब असमंजस की स्थिति बन रही है। 

loksabha election banner

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए मज़ाकिया अंदाज़ में लॉकडाउन के बारे में पूछा है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें नींद से जागने का उपक्रम कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कार्तिक ने लिखा- उठ जाऊं या हो रहा है लॉकडाउन? बता दें, कार्तिक उन सेलेब्स में शामिल हैं, जो दूसरी लहर के बीच कोरोना वायरस का शिकार हुए। हालांकि, कार्तिक अब नेगेटिव हो चुके हैं। कोविड-19 पॉज़िटिव होने से पहले कार्तिक अनीस बज़्मी की फ़िल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग कर रहे थे। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद शूटिंग पर भी प्रतिबंध लगा दिये गये हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

वहीं, एक्ट्रेस राधिका मदान ने अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर करके लॉकडाउन के लिए तैयारी करने के संकेत दिये। इस तस्वीर में राधिका सफ़ेद रंग की चादर ओढ़े हुए हैं। उन्होंने बॉबी फ़िल्म के गाने को लॉकडाउन से जोड़ते हुए लिखा- बाहर से कोई अंदर ना आ सके, अंदर से कोई बाहर ना जा सके। इसके साथ राधिका ने लॉकडाउन 2.0 हैशटैग भी लिखा। राधिका मदान 2020 में अंग्रेज़ी मीडियम में नज़र आयी थीं। उन्होंने इरफ़ान ख़ान की बेटी का रोल निभाया था। राधिका की अगली फ़िल्म शिद्दत है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan)

बता दें, इससे पहले कंगना रनोट भी सोशल मीडिया के ज़रिए महाराष्ट्र में लॉकडाउन के असमंजस पर टिप्पणी कर चुकी हैं। कंगना ने ट्वीट किया था- क्या कोई मुझे बता सकता है कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन है या आंशिक लॉकडाउन है। या फ़र्ज़ी लॉकडाउन है। यहां चल क्या रहा है। कोई निर्णय लेता हुआ नज़र नहीं आ रहा। हर लम्हा एक तलवार की माफ़िक लटक रहा है, मगर चंगू-मंगू अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.