प्रिंयका चोपड़ा- निक जोनस की एनिवर्सरी पर हुई बबीता फोगाट की शादी, पहना हूबहू लहंगा
इंडियन रेसलर और नच बलिए की एक्स कंटेस्टेंट्स बबीता फोगाट ने बीते दिन शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सामने आते ही उनका वेडिंग लुक हर तरफ चर्चा में है।
नई दिल्ली, जेएनएन। आमिर खान की फिल्म दंगल में इंडियन रेसलर बबीता फोगाट और गीता फोगाट की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म के बाद सुर्खियों में आईं बबीता फोगाट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बीते दिन बबीता फोगाट ने अपने लोंग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है जिसके बाद उनका वेडिंग लुक हर तरफ चर्चा में हैं।
इंडियन रेसलर बबीता फोगाट बीते दिन विवेक सुहाग से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। गीता अपनी शादी में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। शादी की तस्वीरें सामने आते ही बबीता का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल बबीता ने अपनी शादी में जो लहंगा पहना था वो हूबहू एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लहंगे की तरह ही नज़र आ रहा है।
सोशल मीडिया पर भी बबीता और प्रियंका के लुक की काफी तुलना की जा रही है। तस्वीर में देख कर साफ है कि बबीता फोगाट और प्रियंका चोपड़ा का लहंगा एक जैसा ही है। लाल रंग के लहंगे और कुंदन की ज्वेलरी में बबीता फोगाट एक परफेक्ट इंडियन ब्राइड लग रही हैं।
\
यह भी पढ़ें: Happy Birthday Boman Irani: मुंबई की होटल में वेटर का काम किया करते थे बोमन, ऐसे बनें एक्टर
बबीता फोगाट और विवेक सुहाग पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में थें। आपको बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात सोनीपत में लगे एक रेसलिंग शिविर के दौरान हुई थीं जहां विवेक पहली बार में ही बबीता को पसंद करने लगे थे। दोनों ने साल 2015 में शादी करने का फैसला किया था।
#sistermarriage👰 #babitaphogat #phogatfamily #phogatsisters 😍🤗🤩
शादी के बाद आज बबीता और विवेक का रिसेप्शन रखा गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, एक्टर आमिर खान समेत कई हस्तियों को न्यौता दिया गय़ा है।
आपको बताते चलें कि हाल ही में बबीता और विवेक ने स्टार प्लस के सेलेब्स रियलिटी शो में भाग लिया था, जहां उन्होंने अपनी बेहतरीन कैमेस्ट्री से दर्शकों और शो के जजों का खूब दिल जीता था।