Move to Jagran APP

Kangana Ranaut की स्पाई एक्शन फ़िल्म 'धाकड़' में अर्जुन रामपाल बने ख़ूखार विलेन, जारी हुआ फ़र्स्ट लुक

धाकड़ इसी साल एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अर्जुन काफ़ी अर्से बाद किसी फ़िल्म में नेगेटिव रोल में दिखेंगे। शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म ओम शांति ओम और उसके बाद 2011 में आयी रा.वन में उन्होंने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 01:22 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 08:04 AM (IST)
Kangana Ranaut की स्पाई एक्शन फ़िल्म 'धाकड़' में अर्जुन रामपाल बने ख़ूखार विलेन, जारी हुआ फ़र्स्ट लुक
Kangana Ranaut in Dhaakad and Arjun Rampal. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनोट की स्पाई-एक्शन फ़िल्म धाकड़ में अर्जुन रामपाल एक ख़ूंखार विलेन का किरदार निभा रहे हैं। मंगलवार को उनका लुक रिवील किया गया, जिसमें अर्जुन काफ़ी डैशिंग मगर डेंजरस दिख रहे हैं। अर्जुन ने अपना लुक सोशल मीडिया में शेयर किया है। 

loksabha election banner

अर्जुन एक मर्सिनरी जैसे लुक में हैं। तांबई चेहरा, आंखों पर काला चश्मा और हाथों में बंदूक थामे अर्जुन वाकई किलर लग रहे हैं। तस्वीर के साथ अर्जुन ने लिखा- बूम। बुराई को एक नया नाम मिल गया- रूद्रवीर। एक प्रतिनायक, जो ख़तरनाक, क़ातिल और उतना ही शांत है। धाकड़ इसी साल एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अर्जुन काफ़ी अर्से बाद किसी फ़िल्म में नेगेटिव रोल में दिखेंगे। शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म ओम शांति ओम और उसके बाद 2011 में आयी रा.वन में उन्होंने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था। 

धाकड़ एक हाई ओक्टेन एक्शन फ़िल्म है, जिसमें कंगना स्पाई एजेंट अग्नि के किरदार में हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन रज़नीश राज़ी घई कर रहे हैं। कंगना इसे बॉलीवुड की पहले नायिका-प्रधान एक्शन फ़िल्म कह रही हैं। द फैमिली मैन 2 में मनोज बाजपेयी के जोड़ीदर बनने वाले कलाकार शारिब हाशमी भी धाकड़ टीम का हिस्सा बन गये हैं। शारिब ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- अपने मित्र रज़नीश की डेब्यू फ़िल्म का हिस्सा बनकर ख़ुश हूं। इसके साथ शारिब ने कंगना का लुक पोस्टर शेयर किया।

धाकड़ की शूटिंग मध्य प्रदेश में की जा रही है। अर्जुन रामपाल पहली बार जनवरी को आयी ज़ी5 की फ़िल्म नेल पॉलिश में लॉयर के रोल में नज़र आये थे। सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली अर्जुन की पिछली फ़िल्म पलटन है, जो 2018 में आयी थी। धाकड़ के ज़रिए अर्जुन तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे। इसके अलावा अर्जुन द बैटल ऑफ़ भीमा कोरेगांव में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म की रिलीज़ डेट अभी तय नहीं की गयी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.