Arjun Kapoor And Malaika Arora Pics: कोविड-19 से ठीक होने के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पहली बार दिखे साथ, देखें तस्वीरें
Arjun Kapoor And Malaika Arora Pics मलाइका अरोड़ा ने कोरोना वायरस से ठीक के बाद डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में अपनी दमदार वापसी की है। अर्जुन कपूर ने भी काम पर लौटने की इच्छा जताई है।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कोविड -19 से ठीक होने के बाद पहली बार मुंबई में स्पॉट किए गए। अर्जुन को रविवार को मलाइका को अपने निवास परछोड़ते देखा गया। जब दोनों को पपराज़ी द्वारा क्लिक किया था।
इस मौके पर मलाइका ने एक सफेद टी-शर्ट और सफेद डेनिम्स पहन रखी थीं। अर्जुन ड्राइवर की सीट पर बैठे थे लेकिन स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे क्योंकि वह कार से बाहर नहीं निकले थे। अर्जुन और मलाइका का कोविड -19 टेस्ट लगभग एक ही समय पॉजिटिव आया था। दोनों ने अपने-अपने घरों में खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। दोनों हाल ही में सेल्फ-आइसोलेशन से बाहर आए है।
मलाइका ने कोरोना वायरस से ठीक के बाद डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में अपनी दमदार वापसी की है। अर्जुन ने भी काम पर लौटने की इच्छा जताई है। अर्जुन ने पिछले सप्ताह इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करके अपने शुभचिंतकों को इस बारे में बताया था। उन्होंने लिखा था, 'हाय! मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। मैं पूरी तरह से ठीक होने और काम पर लौटने के लिए उत्साहित हूं और मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।'
अपने प्रशंसकों के लिए एक नोट को शेयर करते हुए उन्होंने आगे लिखा, 'यह वायरस खतरनाक है, इसलिए मैं सभी से इसे गंभीरता से लेने का अनुरोध करता हूं। लोगों को समझना चाहिए कि कोरोना वायरस सभी को प्रभावित करता है - युवा हो या बूढ़े। तो हर समय मास्क पहनें! समर्थन और मदद के लिए BMC को धन्यवाद और सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को एक बड़ा सैल्यूट जो हमारी देखभाल करने के लिए सब कुछ जोखिम में डाल रहे हैं। हम हमेशा के लिए आप लोगों के ऋणी रहेंगेl' अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने शादी की डेट को लेकर चुप्पी साध रखी हैंl