Anushka Sharma और विराट कोहली की तस्वीरों को देख आप भी कहेंगे 'रब ने बना दी जोड़ी', क्रिकेटर के बर्थडे पर अनुष्का ने कीं शेयर
Anushka Sharma इन दिनोंं अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही हैं। पिछले दिनों वो आईपीएल मैचों के दौरान विराट की टीम को चीयर करती भी नज़र आयी थीं। इस दौरान आयीं उनकी तस्वीरें ख़ूब वायरल हुई थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिकेटर विराट कोहली ने गुरुवार को अपना 32वां जन्मदिन मनाया। विराट इन दिनों आईपीएल में बिज़ी हैं, मगर पत्नी अनुष्का शर्मा और टीम ने विराट के बर्थडे को ख़ास बनाया। विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ फोटो शेयर करके अपना प्यार ज़ाहिर किया। इन तस्वीरों में अनुष्का और विराट का रब ने बना दी जोड़ी वाला अंदाज़ नज़र आ रहा है।
पहली तस्वीर में अनुष्का, विराट के आगोश में हैं और दोनों मुस्कुरा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अनुष्का विराट को किस कर रही हैं। इन प्यारी तस्वीरों को देखकर फैंस भी काफ़ी उत्साहित हैं और तस्वीरों को ख़ूब पसंद किया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों पर इमोजी के ज़रिए मज़ेदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पहले रोने वाली इमोजी बनायी, फिर दिल वाली इमोजी बनाकर इस ख़ूबसूरत कपल की ख़ुशियां साझा कीं।
अनुष्का शर्मा इन दिनोंं अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही हैं। पिछले दिनों वो आईपीएल मैचों के दौरान विराट की टीम को चीयर करती भी नज़र आयी थीं। इस दौरान आयीं उनकी तस्वीरें ख़ूब वायरल हुई थीं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी विराट के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया था, जिसमें एक यॉट पर उनका बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाया गया है, जिसमें अनुष्का भी विराट के साथ नज़र आ रही हैं।
Happy Birthday Captain Kohli
Happy faces and positive vibes. The RCB family put together a special video to celebrate King Kohli’s birthday at 12 midnight. 🤴🏽❤️#PlayBold #IPL2020 #WeAreChallengers #Dream11IPL pic.twitter.com/ViaI9eItDV— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) November 5, 2020
बता दें, विराट और अनुष्का ने दिसम्बर 2017 में शादी की थी। शादी से पहले विराट और अनुष्का की लव लाइफ़ मीडिया की सुर्ख़ियों में रही थी। अनुष्का ने 2008 में शाह रुख़ ख़ान के साथ रब ने बना दी जोड़ी फ़िल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वो कई अहम और कामयाबी फ़िल्मों का हिस्सा बनीं, जिनमें आमिर ख़ान की पीके, सलमान ख़ान के साथ सुल्तान और रणबीर कपूर के साथ संजू जैसी फ़िल्में शामिल हैं। अनुष्का की आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म ज़ीरो है, जो 2018 में रिलीज़ हुई थी।
अनुष्का, अभिनेत्री के अलावा एक कामयाब प्रोड्यूसर के तौर पर भी चर्चित हैं। इस साल अमेज़न प्राइम पर उनकी वेब सीरीज़ पाताल लोक और नेटफ्लिक्स पर आयी फ़िल्म बुलबुल सफल रहीं।