विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anushka Virat Daughter Photo: अनुष्का और विराट की बेटी की नहीं है वो फोटो, जो क्रिकेटर के भाई ने की थी शेयर

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Tue, 12 Jan 2021 08:31 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 08:11 PM (IST)

Anushka Virat Daughter Photo बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली 11 जनवरी को पहली बार पैरेंट्स बन ...और पढ़ें

Photo Credit - Anushka Sharma Instagram Account Photo
Photo Credit - Anushka Sharma Instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली 11 जनवरी को पहली बार पैरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का ने कल मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म की जानकारी विराट ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी थी। जैसे ही विराट ने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर किया, वैसे ही उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। विरुष्का के फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने कपल को मां-पापा बनने की ढेर सारी बधाइयां दीं।

इन सबके बीच विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने भी घर में नन्ही परी का स्वागत करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। विकास की पोस्ट में एक नवजात के पैर नज़र आ रहे थे। सोशल मीडिया पर विकास का ये पोस्ट जबरदस्त वायरल हुआ। सभी ने मान लिया कि ये फोटो विरुष्का की बेटी की है, लेकिन मंगलवार को विकास ने अपनी पोस्ट पर सफाई दी है और ये साफ कर दिया है कि वो तस्वीर विराट और अनुष्का की बेटी की नहीं हैं। विकास ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट में कहा- 'दोस्तों में यह साफ करना चाहता हूं कि जो फोटो मैंने कल अनुष्का और विराट को बधाई देने के लिए पोस्ट की थी वो एक रैंडम फोटो थी। कुछ मीडिया चैनल्स ने इसे चला दिया... इसलिए मैं ये सफाई दे रहा हूं’।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vikas Kohli (@vk0681)

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vikas Kohli (@vk0681)

आपको बता दें कि पहली बार पिता बनने की खुशी में विराट ने लिखा था,‘हम दोनों को यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस ज़िंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह ज़रूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवसी चाहिए होगी’।