Anil Kapoor ने शेयर कीं बेटी सोनम कपूर की अनदेखी तस्वीरें, बचपन में ऐसी दिखती थीं आज की फैशनिस्टा एक्ट्रेस
अनिल कपूर की इस पोस्ट पर सोनम ने भावुक होते हुए लिखा- आपसे बहुत प्यार करती हूं डैडी। सबसे ज़्यादा आपकी याद आ रही है। वहीं सुनीता कपूर ने लव की इमोजी बनाकर अपना प्यार ज़ाहिर किया। पति आनंद आहूजा ने भी कमेंट किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 9 जून को उम्र का 36वां पड़ाव छू लिया है। इस मौक़े पर पिता अनिल कपूर ने बेटी को एक इमोशनल नोट लिखकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अनिल ने इस नोट ें सोनम की कुछ ख़ूबियों का ज़िक्र भी किया और उन्हें बेहतरीन संतान बताया।
सोनम का जन्म 9 जून 1985 को हुआ था। अनिल ने सोनम के बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं। पहली तस्वीर में नन्ही-सी सोनम पिता अनिल कपूर की गोद में लेटी हुई हैं। पास में मां सुनीता कपूर बैठी हैं। दूसरी तस्वीर में सोनम कुछ बड़ी हो चुकी हैं और अपनी मॉम सुनीता की गोद में हैं। अनिल उनके बालों को ठीक कर रहे हैं। साथ में और भी बच्चे हैं। तीसरी तस्वीर बहन रिया के बर्थडे फंक्शन की है। नन्हीं सोनम एंजॉय करती दिख रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ अनिल ने लिखा- ऐसी लड़की, जो अपने सपनों का पीछा करती है और दिल का कहा मानती है। तुम्हें बड़े होते हुए देखना एक माता-पिता के सपनों के पूरे होने जैसा है। ख़ुशक़िस्मती से मुझे सबसे अच्छी संतानें मिलीं। जब ज़रूरत होती है, तुम मजबूत हो जाती हो और बिना असफल हुए दयालु भी। हमेशा प्रगतिशील। तुम हरेक चीज़ में अपनी छाप छोड़ती है और यही मुझे सबसे अच्छी बात लगती है। मैं शुक्रगुज़ार हूं कि आनंद और तुम सुरक्षित और स्वस्थ हो और हमें तुमसे मिलने का इंतज़ार है। सोनम बेटा जन्मदिन मुबारक।
अनिल की इस पोस्ट पर सोनम ने भावुक होते हुए लिखा- आपसे बहुत प्यार करती हूं डैडी। सबसे ज़्यादा आपकी याद आ रही है। वहीं, सुनीता कपूर ने लव की इमोजी बनाकर अपना प्यार ज़ाहिर किया। सोनम के पति आनंद आहूजा ने अनिल की बातों से इत्तेफ़ाक़ रखते हुए लिखा- बिल्कुल सही कहा। जब ज़रूरत होती है तो मजबूत बन जाती हो और बिना असफल हुए दयालु। कई सेलेब्स ने भी सोनम को जन्म दिन की बधाई दी है।