अफेयर की खबरों के बीच अंबानी की होली पार्टी में विक्की कौशल-कटरीना कैफ ने जमकर खेली होली, वीडियो वायरल
ईशा की पार्टी में ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस होली मनाने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने खूब मस्ती की और जमकर होली खेली।
नई दिल्ली, जेएनएन। बिजनेस मैन अनिल अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपने घर पर होली की पार्टी दखी थी। ईशा की ये पार्टी शुक्रवार की शाम को रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवु के तमाम सितारों ने शिरकत की। होली पार्टी में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी भारत पहुंचे। वहीं अफेयर की खबरों के बीच होली सेलिब्रेशन पार्टी में कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल भी पहुंचे। दोनों ईशा अंबानी की पार्टी से दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
ईशा अंबानी ने शुक्रवार शाम को अपने घर में होली पार्टी रखी। इस पार्टी में विक्की कौशल और कटरीना कैफ पहुंचे थे। इस दौरान विक्की जहां व्हाइट कलर की शर्ट और डेनिम जीन्स में नजर आए। वहीं कटरीना ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दोनों के पूरे चेहरे पर कलर लगा हुआ है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि बीते काफी समय से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं दोनों को कई इवंट्स और पार्टीज में भी साथ देखा जाता है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने बात नहीं की है।
बता दें कि ईशा की पार्टी में ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस होली मनाने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने खूब मस्ती की और जमकर होली खेली। प्रियंका से ज्यादा निक होली सेलिब्रेट करके खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान की कई तस्वीरों को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी पहली होली। बहुत मजा आया मेरे दूसरे घर इंडिया में होली सेलिब्रेट करके।'