आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते की कहानी, देखें फोटो की जुबानी
Alia Bhatt relation with Kapoor Family आलिया भट्ट बॉलीवुड की अग्रणी कलाकार हैंl वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl वह जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगीl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार हैं। दोनों के बीच रोमांस फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुआl इसके बाद इस कपल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिलने जुलने की वायरल होने लगी। आलिया और रणबीर ने भी अपने रोमांस से फैन्स को दीवाना बना दिया हैl इसके बाद सोशल मीडिया पर एक नकली शादी का निमंत्रण भी वायरल हुआ। हालांकि इस कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को आधिकारिक नहीं बनाया हैl
आलिया की रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर के साथ की कई तस्वीरें है, जो हमें उन दोनों की नजदीकियों का अहसास कराती हैं। कपूर परिवार के साथ छुट्टियां मनाने से लेकर कई मौकों को एक साथ एन्जॉय करने तक आलिया भट्ट कपूर परिवार का हिस्सा बन गई हैंl आलिया भट्ट रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के इलाज के दौरान उन्हें देखने रणबीर कपूर के साथ अमेरिका भी जाती रही हैंl इसके चलते उनकी कपूर परिवार से नजदीकी का भी पता चलता हैंl
Your family is your whole world ❤️ so so many LOVES in these beautiful moments 🙏🤗🥰
आलिया भट्ट बॉलीवुड की अग्रणी एक्ट्रेस हैंl वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl वह जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगीl इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय की भी अहम भूमिका हैंl आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म गली बॉय में नजर आई थींl इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह की अहम भूमिका थींl
इस फिल्म को हाल ही में ऑस्कर के लिए भारत की ओर से भेजा गया हैl रणबीर कपूर ने भी बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में काम किया हैंl वह पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र के साथ आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगेl रणबीर कपूर की अधिकतर फ़िल्में लव स्टोरी होती हैंl
हालांकि उन्होंने राजनीति जैसी गंभीर फिल्म भी की हैंl रणबीर कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैंl