'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार दिवाली पर बनेंगे 'पृथ्वीराज', फ़िलहाल आप देखिए 'संयोगिता' की पहली झलक
Sanyogita First Look Glimpse From Prithviraj दिनों पहले ही फ़िल्म में मानुषी छिल्लर की एंट्री का एलान किया गया था जिसके बाद पूरे विधि-विधान से पृथ्वीराज की शूटिंग शुरू हुई।
नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार इस साल दिवाली पर हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान बनकर बड़े पर्दे पर लौटेंगे। फ़िल्म में पूर्व मिस यूनिवर्स मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार में हैं। मानुषी ने फ़िल्म से अपने लुक की पहली झलक दिखायी है। हालांकि यह शेड में ली गयी तस्वीर है। इसमें सिर्फ़ उनकी आकृति दिख रही है, चेहरा नहीं।
मानुषी ने तस्वीर के परिचय में लिखा है- संयोगिता। पृथ्वीराज को डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित कर रहे हैं, जो टीवी धारावाहिक चाणक्य के लिए विख्यात हैं। डॉ. द्विवेदी की पिछली फ़िल्म मोहल्ला अस्सी है, जिसमें सनी देओल ने मुख्य भूमिका निभायी थी। पृथ्वीराज का निर्माण यशराज बैनर कर रहा है। यह एक मेगा बजट ऐतिहासिक फ़िल्म है। अक्षय पीरियड फ़िल्मों में पहले भी काम करते रहे हैं, मगर इतिहास के इस हिस्से में पहली बार जाएंगे। पृथ्वीराज मुख्य रूप से पृथ्वीराज और संयोगिता के प्रेम पर फोकस होगी।
कुछ दिनों पहले ही फ़िल्म में मानुषी छिल्लर की एंट्री का एलान किया गया था, जिसके बाद पूरे विधि-विधान से पृथ्वीराज की शूटिंग शुरू हुई, जिसमें अक्षय और डॉ. द्विवेदी के साथ मानुषी भी शामिल हुई थीं। मानुषी छिल्लर 22 साल की हैं। 2017 में उन्होंने मिल वर्ल्ड का ताज पहना था। काफ़ी वक़्त से उनके बॉलीवुड डेब्यू की बात चल रही थी। आख़िरकार अक्षय कुमार के साथ उन्हें फ़िल्मी पारी शुरू करने का मौक़ा मिला।
2019 में कामयाबी की इबारत लिखने वाले अक्षय कुमार की 2020 में भी चार फ़िल्में रिलीज़ होंगी। मार्च में सूर्यवंशी आएगी, जिसमें अक्षय के साथ कटरीना कैफ़ फीमेल लीड रोल में दिखेंगी। ईद पर लक्ष्मी बॉम्ब रिलीज़ होगी, जिसमें कियारा आडवाणी उनके साथ होंगी। क्रिसमस पर बच्चन पांडेय आएगी, जिसमें कृति सनोन अक्षय की हीरोइन बनेंगी।
मानुषी छिल्लर 22 साल की हैं। 2017 में उन्होंने मिल वर्ल्ड का ताज पहना था। काफ़ी वक़्त से उनके बॉलीवुड डेब्यू की बात चल रही थी। आख़िरकार अक्षय कुमार के साथ उन्हें फ़िल्मी पारी शुरू करने का मौक़ा मिला।