Amitabh Bachchan Covid-19: जॉन सीना ने शेयर की अमिताभ-अभिषेक की फोटो, आप भी देखें
Amitabh Bachchan Covid-19 जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम से अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की तस्वीर साझा की है। बिना कैप्शन की एक खालिस तस्वीर।
नई दिल्ली, जेएनएन। Amitabh Bachchan Covid-19: डब्लूडब्लूई रेसलर जॉन सीना की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सिर्फ तस्वीरें साझा होती है। बिन कुछ कहे और बिन कुछ लिखे, वह तस्वीरों के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की तस्वीर साझा की है। बिना कैप्शन की एक खालिस तस्वीर। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन ट्रेडिशनल लुक में नज़र आ रहे हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन ने काला कोट पहन रखा है।
गौरतलब है कि शनिवार (11 जुलाई) रात को इस बात की ख़बर आई कि अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों के टेस्ट पॉजिटिव निकले हैं। इसके बाद दोनों की सेलेब्स को नानावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं, रविवार देर शाम इस बात की भी पुष्टि हुई कि एश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग बच्चन परिवार के लिए कामनाएं कर रहे हैं। ऐसे में जॉन सीन ने भी अपना तरीका चुना है।
बच्चन परिवार में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद से मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने सबसे पहले अमिताभ बच्चन के घर जलसा को सेनेटाइज़ किया और इसके बाद सील कर दिया। साथ ही साथ उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इसके अलावा बाकि तीन बंगले पर भी यही कार्रवाई की गई है। अमिताभ के सभी स्टॉफ और फैमिली मेंबर्स का भी टेस्ट किया गया है। इसमें जया बच्चन का टेस्ट नेगिटिव आया है।
वहीं, नानवाती हॉस्पिटल ने इस बात की जानकारी दी गई है कि दोनों बच्चन की तबीयत अभी स्थिर है। अमिताभ बच्चन का इलाज़ इसोलेशन वॉर्ड में हो रहा है। वहीं, एश्वर्या राय बच्चन और आराध्य को होम क्वारंटाइन किया गया है। अमिताभ बच्चन अपने फैंस का ख्याल रखते हुए ट्विटर के जरिए लगातार अपडेट दे रहे हैं। वहीं, फैंस उनके जल्द ठीक हो जाने की दुआ कर रहे हैं।