विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हॉस्टल से किडनैप हो गए थे Imtiaz Ali, साइकिल रिक्शा में बिठाकर उठा ले गई थी लोकल गैंग; कैसे बच निकले?

Published: Sun, 07 Jun 2026 02:04 PM (IST)

इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने खुलासा किया है कि कॉलेज के दिनों में लोकल गैंग के लोग उन्हें किडनैप करके ले गए थे।

किडनैप हो गए थे इम्तियाज अली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

किडनैप हो गए थे इम्तियाज अली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब वी मेट, रॉकस्टार और लैला मजनू जैसी फिल्में बना चुके इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) के साथ एक बार ऐसी घटना घटी थी, जिसे वह कभी भुला नहीं पाएंगे। एक हालिया इंटरव्यू में डायरेक्टर ने खुलासा किया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें किडनैप कर लिया गया था।

यह बात 90s की है, जब इम्तियाज अली दिल्ली के हिंदू कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। वह होस्टल में रहा करते थे। एक दिन जरा सी अनबन की वजह से आधी रात को लोकल गैंग के लोग उन्हें उठा ले गए थे। 

जरा सी बात पर हुई थी अनबन

'अनफिल्टर्ड विद समदीश' शो में इम्तियाज अली ने उस शॉकिंग इंसिडेंट को याद किया। उन्होंने बताया, "उस समय यूनिवर्सिटीज में NSUI और ABVP के बीच प्रतिद्वंद्विता आम बात हुआ करती थी। किसी ने मेरे हॉस्टल की दीवार पर एक पोस्टर लगा दिया था। मैंने उनसे कहा कि इसे हॉस्टल के सामने वाली दीवार पर न लगाएं और इसकी जगह साइड वाली दीवारों का इस्तेमाल करें।"

रात के 2 बजे कर लिया था किडनैप

इम्तियाज ने आगे बताया, "उन्होंने जानबूझकर इसे सामने वाली दीवार पर चिपका दिया। उनके सामने ही मैंने उसे हटाया और साइड में लगा दिया। वे चले गए। कुछ दिनों बाद रात के करीब 2 बजे मेरे हॉस्टल का एक साथी आया और मुझसे भागने को कहा क्योंकि वे लोग आ रहे थे। वे आए और बोले, 'हमारे साथ चलो।' मैंने पूछा कहां, लेकिन वे मुझे ले जाने के लिए साइकिल रिक्शा लेकर आए थे।"

यह भी पढ़ें- Ranbir-Alia को 'नेपो किड' कहने वालों को इम्तियाज अली का करारा जवाब, बोले- आउटसाइडर्स के लिए राह आसान...

Imtiaz Alia

कैसे बचकर निकले इम्तियाज?

इम्तियाज अली ने बताया कि आखिर वह किस तरह इस मुसीबत से बाहर निकले। दरअसल, लोकल गैंग के लोगों ने अपने लीडर को बताया था कि इम्तियाज ने पोस्टर फाड़ा है, जबकि ऐसा नहीं था। जब वे उन्हें उठाकर ले गए, तब इम्तियाज ने गैंग लीडर को बताया कि उन्होंने पोस्टर फाड़ा नहीं था, बल्कि हटाकर दूसरी जगह लगाया था। जब गैंग लीडर ने अपने आदमियों से पूछा, तब उन्होंने सच कबूला। इसके बाद गैंग लीडर ने अपने आदमी को झूठ बोलने के लिए दो थप्पड़ लगाए। इस तरह डायरेक्टर इस मुसीबत से बाहर निकल पाए।

यह भी पढ़ें- शाह रुख-अनुष्का की फ्लॉप फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' पर इम्तियाज अली का छलका दर्द, बोले- 'स्टोरी अच्छी थी लेकिन...'