यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कजिन Ira Khan की शादी में रूमर्ड GF का हाथ थामें दिखे Imran Khan, बेटी के बाद अब आमिर के भांजे का बसेगा घर?
Imran Khan Girlfriend आमिर खान की बेटी आइरा खान ने कल रात मुंबई में अपने मंगेतर नूपुर शिखरे के साथ ...और पढ़ें

HighLights
- आइरा की शादी में शामिल हुए इमरान खान
- पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं इमरान खान
- लेखा वाशिंगटन हैं इमरान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Imran Khan At Ira Khan Wedding: देर रात मुंबई में कल आमिर खान की बेटी आइरा खान ने मंगतेर नूपुर शिखरे के संग शादी कर ली है। इस शादी को लेकर आइरा और नूपुर का नाम कल दिनभर सुर्खियों में बना रहा। इनकी शादी में दोनों परिवार के सदस्य और अन्य करीबियों ने शिरकत की।
इस खास मौके पर आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड कलाकार इमरान खान भी मौजूद रहे। इस बीच सोशल मीडिया पर इमरान की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ नजर आ रहे हैं।
आइरा की शादी में शामिल हुए इमरान खान
इमरान खान हिंदी सिनेमा को वो कलाकार हैं, जो हर किसी के फेवरेट माने जाते हैं। बेशक लंबे समय से इमरान फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनको लेकर आए दिन कोई न कोई लेटेस्ट अपडेट सामने आता रहता है। एक्टिंग करियर के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी आमिर खान के भांजे लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं।
मौजूदा समय में भी कुछ ऐसा ही हाल है, दरअसल इमरान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट स्टोरी शेयर की है। इस इंस्टा स्टोरी में लेखा और इमरान एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही लेखा ने इन तस्वीरों पर हार्ट इमोजी भी बनाई है।

लेखा और इमरान की ये फोट आइरा खान और नूपुर शिखरे की शादी की बताई जा रही है। साथ ही इनकी इस फोटो से अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि इमरान खान और लेखा एक दूसरे के रिलेशनशिप में हो सकते हैं।
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं इमरान खान
लंबे समय से ये देखा जा रहा है कि इमरान खान अपनी निजी जिंदगी के मसलों को लेकर चर्चा का विषय बनते हैं। साल 2011 में इमरान की शादी अवंतिका मलिक के साथ रचाई और उनकी एक बेटी भी है।
हालांकि काफी समय से ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भी अवंतिका ने इस बात को लेकर कई बार बताया है कि उनके और इमरान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चला।
ये भी पढ़ें- शादी के बीच में ही Ira Khan ने पति Nupur Shikhare को दी ये सलाह, सुनकर Aamir Khan को भी लगा झटका
