Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IIFA 2023: इस दिन होगा 'आईफा 2023' का आगाज, सलमान खान समेत ये सितारे स्टेज पर लगाएंगे ठुमके

    IIFA 2023 अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा 2023) की शुरुआत 25 मई से होने वाली है। तीन दिन तक चलने वाला ये अवॉर्ड शो। इस बार अबू धाबी के यस आइलैंड में होगा।इसमे कई सितारें शामिल होंगे।

    By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Wed, 10 May 2023 12:00 AM (IST)
    Hero Image
    iifa awards 2023, iifa 2023, Photo Credit Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। IIFA 2023: हर साल की तरह इस साल भी 'अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार' (आईफा 2023) आगाज होने जा रहा है। इस बार ये अवॉर्ड नाइट अबू धाबी के यस आइलैंड में होगी। इस इवेंट की शुरुआत 25 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ होगी। इस हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट में सिनेमा जगत के सितारों की महफिल सजेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आईफा 2023' में ये सितारें होंगे शामिल

    आईफा की ओर से जारी किए गए एक इंस्टाग्राम पोस्ट में राजकुमार राव के जरिए शो को होस्ट किए जाने की पुष्टि की गई। ये अवॉर्ड नाइट तीन दिन तक चलेगी। पहले तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, दूसरे और तीसरे दिन सलमान खान, नोरा फतेही, कृति सेनन, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह स्टेज पर परफॉर्मेंस करते नजर आएंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by IIFA Awards (@iifa)

    राजकुमार करेंगे होस्ट

    'आईफा' की ओर से राजकुमार राव की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया, 'बरेली से यस आइलैंड (अबू धाबी) तक। राजकुमार राव आईफा रॉक्स 2023 के होस्ट के रूप में हमारा मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।' बता दें, पहले ये अवॉर्ड फंक्शन फरवरी में होने वाला था, लेकिन अब यह समारोह मई में आयोजित होगा।

    अभिषेक बच्चन का आया रिएक्शन

    अभिषेक बच्चन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मैं यस आइलैंड, अबू धाबी में आईफा के 23वें एडिशन की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हूं। आईफा मेरे लिए परिवार की तरह है। मैं मनोरंजन करने, फैंस से मिलने और विश्व स्तर पर उनके साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं।'

    हिंदी फिल्मों का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो

    बता दें, आईफा अवॉर्ड्स हिंदी फिल्मों का सबसे मशहूर अवॉर्ड शो है। इसका आयोजन हर साल दुनिया के अलग-अलग देशों में किया जाता है। इस बार अवॉर्ड्स नाइट के लिए यूएई के यस आइलैंड को चुना गया है। 'आईफा अवॉर्ड्स 2023' के नॉमिनेशन की घोषणा 2022 के आखिरी महीने में की गई थी।

    आईफा अवॉर्ड्स 2023 नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट

    सर्वश्रेष्ठ फिल्म

    भूल भुलैया 2

    डार्लिंग्स

    दृश्यम 2

    गंगूबाई काठियावाड़ी

    विक्रम वेधा

    बेहतरीन डायरेक्शन

    भूल भुलैया 2

    ब्रह्मास्त्र

    डार्लिंग्स

    गंगूबाई काठियावाड़ी

    मोनिका ओ माय डार्लिंग

    रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

    यामी गौतम धर - एक गुरुवार

    तब्बू - भूल भुलैया 2

    आलिया भट्ट - डार्लिंग्स

    शेफाली शाह - डार्लिंग्स

    आलिया भट्ट - गंगूबाई काठियावाड़ी

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

    कार्तिक आर्यन - भूल भुलैया 2

    अभिषेक बच्चन - दसवीं

    अजय देवगन - दृश्यम 2

    राजकुमार राव - मोनिका ओ माय डार्लिंग

    अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स

    ऋतिक रोशन - विक्रम वेधा

    सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (महिला)

    शीबा चड्ढा - बधाई दो

    मौनी रॉय - ब्रह्मास्त्र

    निम्रत कौर - दसवीं

    तब्बू - दृश्यम 2

    राधिका आप्टे - मोनिका ओ माय डार्लिंग

    सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पुरुष)

    अभिषेक बनर्जी - भेड़िया

    शाहरुख खान - ब्रह्मास्त्र

    विजय राज - गंगूबाई काठियावाड़ी

    अनिल कपूर - जग जग

    जियो सिकंदर खेर - मोनिका ओ माय डार्लिंग

    सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन

    प्रीतम - भूल भुलैया 2

    प्रीतम - ब्रह्मास्त्र

    संजय लीला भंसाली - गंगूबाई काठियावाड़ी

    ओफ और सवेरा - गेहराइयां

    तनिष्क बागची, पोसी, निरंजन धर, कनिष्क सेठ और विशाल शेलके - जुग जुग जीयो

    सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला)

    जोनिता गांधी - देवा देवा (ब्रह्मास्त्र)

    श्रेया घोषाल - रसिया (ब्रह्मास्त्र)

    श्रेया घोषाल - जब सैया (गंगूबाई काठियावाड़ी)

    लतिका - दुबे (गहराइयां)

    कविता सेठ - रंगी साड़ी (जुग जुग जीयो)

    सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष)

    अरिजीत सिंह - केसरिया (ब्रह्मास्त्र)

    अरिजीत सिंह - देवा देवा (ब्रह्मास्त्र)

    मोहित चौहान - गहराइयां (गहराई)

    कनिष्क सेठ - रंगी साड़ी (जुग जुग जियो)

    आदित्य राव - बहने दो (रॉकेटरी)

    सर्वश्रेष्ठ कहानी (मूल)

    अक्षत घिल्डल और सुमन अधिकारी- बधाई हो

    अयान मुखर्जी- ब्रह्मास्त्र

    आर बाल्की- चुप जसमीत के रीन

    परवीन शेख- डार्लिंग्स

    विवेक रंजन अग्निहोत्री- द कश्मीर फाइल्स

    सर्वश्रेष्ठ कहानी (अरूपांतरित)

    आमिर कीयन खान और अभिषेक पाठक - दृश्यम 2

    हुसैन जैदी और जेन बोग्स - गंगूबाई काठियावाड़ी

    योगेश चांडेकर - मोनिका ओ माय डार्लिंग

    आर माधवन - रॉकेटरी

    पुष्कर, गायत्री-विक्रम वेधा

    बेहतरीन गीत

    अटैक गया है (बधाई हो)

    वरुण ग्रोवर केसरिया (ब्रह्मास्त्र)- अमिताभ भट्टाचार्य

    जब सइयां (गंगूबाई काठियावाड़ी)- एएस तुराज गेहराइयां

    (गहराई)- अंकुर तिवारी

    बहाने दो (रॉकेटरी) - राज शेखर