एक-दूसरे को नजरअंदाज करते दिखे सोनाक्षी और अर्जुन!
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म 'तेवर' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। हालांकि उनका रिलेशनशिप ज्यादा नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। वैसे तो दोनों ने कभी भी डेटिंग की बात को स्वीकार नहीं किया। दोनों ने अपने रिश्ते को भले ही
मुंबई। अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म 'तेवर' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। हालांकि उनका रिलेशनशिप ज्यादा नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए।
कट्रीना के बाद अब दीपिका से इस फिल्म में रोमांस करेंगे रितिक
वैसे तो दोनों ने कभी भी डेटिंग की बात को स्वीकार नहीं किया। दोनों ने अपने रिश्ते को भले ही कभी न स्वीकारा हो लेकिन हाल ही में आइफा अवॉर्ड्स के दौरान दोनों एक के बीच असहजता साफ देखने को मिली।
अवॉर्ड्स के पहले दिन दोनों एक साथ स्टेज पर थे। जब अर्जुन की फिल्म 'गुंडे' का गाना चला तो उन्होंने वहां मौजूद बिपाशा बसु, जैकलीन फर्नांडीस, अदिति राव हैदरी, आयुष्मान खुराना और काइनात अरोड़ा समेत सभी के साथ डांस किया लेकिन सोनाक्षी को डांस के लिए नहीं बुलाया।
बाद में अर्जुन के चाचा अनिल कपूर ने सोनाक्षी को डांस करने के लिए कहा। इसके बाद जब सोनाक्षी को अपनी पफॉर्मेंस देनी थी, उससे पहले ही अर्जुन वहां से चले गए।
क्या ये महज इत्तेफाक था या फिर दोनों ऐसा जानबूझ कर कर रहे थे।
विद्या बालन को इसलिए नहीं है 'हमारी अधूरी कहानी' के प्रमोशन की टेंशन