मुझे गर्व होगा मेरी बेटी एक्ट्रेस बनें: शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने दो दशकों के सफल फिल्मी करियर के लिए फिल्म इंडस्ट्री के शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत गर्व होगा यदि उनकी बेटी सुहाना बॉलीवुड एक्ट्रेस बनती है। शाहरुख ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी बेटी सुहाना बड़ी होकर ऐक्ट्रेस बने। यह मेरे लिए बड़े गर्व की बात होगी। शाहरुख
मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने दो दशकों के सफल फिल्मी करियर के लिए फिल्म इंडस्ट्री के शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत गर्व होगा यदि उनकी बेटी सुहाना बॉलीवुड एक्ट्रेस बनती है।
शाहरुख ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी बेटी सुहाना बड़ी होकर ऐक्ट्रेस बने। यह मेरे लिए बड़े गर्व की बात होगी। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान दो बच्चों आर्यन और सुहाना के माता-पिता हैं।
शाहरुख टाटा टी के जागो रे अभियान वुमन फर्स्ट पर मौजूद थे। परिवार के विषय में बात करते हुए उन्होंने कहा, हमारी शादी को 21 साल हो गए हैं और गौरी काफी अच्छी तरह परिवार चला रही हैं। वह बहुत अच्छी इंसान हैं। मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा नहीं बोलना चाहूंगा।
गौरतलब है शाहरुख ने इंडियन सिनेमा को कई बड़ी फिल्में दी है जिसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है, चक दे इंडिया जैसी फिल्में शामिल हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर