विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IC 814 सीरीज पर बढ़ा विवाद, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने Netflix कंटेंट हेड समन भेज मांगा जवाब

Published: Mon, 02 Sep 2024 01:33 PM (GMT+05:30)

ओटीटी वेब सीरीज IC 814द कंधार हाइजैक को लेकर विवाद गहराने के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। ...और पढ़ें

कंधार के एक सीन में विजय वर्मा (Credit: YouTube/Netflix India)
कंधार के एक सीन में विजय वर्मा (Credit: YouTube/Netflix India)

HighLights

  1. बीजेपी ने ट्वीट कर जताई थी आपत्ति
  2. अपहरणकर्ताओं के हिंदू नाम बताए
  3. पायलट के किरदार में नजर आए विजय वर्मा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। विजय वर्मा स्टारर और अनुभव सिन्हा निर्देशित वेब सीरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक को लेकर काफी बवाल चल रहा है। फिल्म में आतंकवादियों के हिंदू नाम दिखाने को लेकर ये पूरा बवाल मचा हुआ है।

हिंदू नामों को लेकर हो रहा विरोध

दरअसल प्लेन हाइजैक करने वाले आतंकवादिया का नाम इब्राहिम अतहर, शाहिद अख्तर सईद, गुलशन इकबाल, सनी अहमद काजी, मिस्त्री जहूर इब्राहिम और शाकिर था। लेकिन वो प्लेन में एक दूसरे से कोड वर्डस भोला,शंकर,डॉक्टर,बर्गर और चीफ कहकर बात कर रहे थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने भोला और शंकर नाम को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि अनुभव सिन्हा ने जानबूझकर हिंदू नामों का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें: कंधार हाइजैक की कहानी देखने के बाद लोगों को क्यों आया निर्देशक पर गुस्सा? IC-814 को लेकर शुरू हुआ नया विवाद

नेटफ्लिक्स से मांगा जवाब

अब इसको लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड को कल तलब किया है। सरकार इस मामले पर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जवाब चाहती है। हालांकि,जनवरी 2000 की विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार जिन कोड वर्डस का इस्तेमाल हाइजैकर्स ने किया था सीरीज में भी उसे वैसे ही दिखाया गया है।

बीजेपी नेता ने निकाला गुस्सा

बता दें कि कई राजनेता पहले ही इस मामले पर अपना पक्ष रख चुके हैं। भाजपा के अमित मालवीय ने इस पर बोलते हुए कहा, "आईसी-814 के अपहरणकर्ता खूंखार आतंकवादी थे,जिन्होंने अपनी मुस्लिम पहचान छिपाने के लिए उपनाम अपना लिया था। फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने उनके गैर-मुस्लिम नाम को आगे बढ़ाकर उनके आपराधिक इरादे को वैध बना दिया।"

यह भी पढ़ें: इस रेयर स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं अभिनेता Vijay Varma, बोले- 'पब्लिकली कभी छुपाने की जरूरत नहीं पड़ी'