हमारे घर में एक ही छत के नीचे रहते हैं सभी धर्म के लोग : सलमान
बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया है जो उनके नाम का इस्तेमाल कर गलत धार्मिक संदेश फैला रहे हैं। सलमान खान ने कहा, 'मैंने इस बारे में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। यह बहुत ही गलत बात है।' व्हाट्सएप पर सलमान खान
मुंबई। बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया है जो उनके नाम का इस्तेमाल कर गलत धार्मिक संदेश फैला रहे हैं। सलमान खान ने कहा, 'मैंने इस बारे में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। यह बहुत ही गलत बात है।'
जैकी भगनानी ने सुधारी गलती, वीडियो बनाकर मलाला को किया विश
व्हाट्सएप पर सलमान खान के नाम से गलत संदेश फैलाए जाने की खबर चर्चा में थी। इस बारे में सलमान ने बताया, 'मेरे नाम का इस्तेमाल कर इस तरह के गलत संदेश फैलाए जा रहे है। यह सब गलत है। इस पर भरोसा न करें। मैंने इस बारे में शिकायत की है। पुलिस इसमें एक्शन ले रही हैं।'
सलमान ने ट्वीट किया, 'मैं हमेशा से सभी धर्मों का समान सम्मान करता आया हूं। मेरे घर में एक ही छत के नीचे सभी मौजूद हैं।'
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को कबीर खान ने निर्देशित किया है। इसमें करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे। फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होनी है।